फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। २०१९ के शिक्षा सत्र के समापन पर आयोजित इस हवन यज्ञ के अवसर पर कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को उनकी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के साथ स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव, शम्मी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल, प्रिंसिपल कुलविंदर कौर ने बच्चों के यज्ञ में आहुति डालकर उन्हें आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रेरित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए धर्मपाल यादव ने कहा कि बोर्ड एग्जाम एक ऐसी एग्जाम हैं, जिसमे सभी घबराते हैं, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं हैं। एग्जाम का पैटर्न इतना भी कठिन नहीं होता, कि आप इस तरह से डरें। श्री यादव ने कहा कि जिस तरह से बच्चे लोकल एग्जाम की तैयारी करते हैं, बोर्ड की एग्जाम भी वैसी ही होती हैं। अगर आप आत्म विश्वास के साथ अपना काम ठीक से करेंगे तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। छात्रों से बात करते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने उन्हें परीक्षा के टिप दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वे शुरुवात से अलर्ट रहें। एक साथ दिमाग पर बोझ ना बनाये। एक रूटीन बनाकर, शुरुवात से उसी के अनुसार काम करें। ऐसा करने से आखरी में आपके पास पर्याप्त समय होगा, जिसमे आप रिविज़न कर पायेंगे और एक्स्ट्रा तैयारी में समय दे पायेंगे। दीपक यादव ने कहा कि छात्रों के लिए यह बहुत जरूरी है कि टाइम टेबल बना कर पढाई करें। अपने डाउट जरुर समय रहते क्लियर कर लें, क्यूंकि समय कम बचने पर इससे चिंता बढ़ती हैं और आत्मविश्वास में कमी आती हैं। दीपक यादव ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया कि परीक्षा के दिनों में हमें ठीक से नींद नहीं आती और जब भी पढऩे बैठते हैं सुस्ती सी लगती हैं इससे बचने के लिए रोजाना ठीक से 6 से 7 घन्टे की नींद लें और पढ़ाई करते समय बीच-बीच में थोड़ा अंतर लें। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के आध्यात्मिक क्लब ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : भगवान श्री कृष्ण जन्मोस्तव के मद्देनजर डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के आध्यात्मिक क्लब ने छात्रों के साथ…
The simplest way to make the best of your vacation
Umami craft beer hella, put a bird on it YOLO roof party Echo Park single-origin coffee dreamcatcher Pitchfork banh mi keytar Odd Future pork belly. Sartorial bitters Odd Future locavore.
एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्रिकेट ग्राउंड में कॉर्पोरेट कंपनी और कॉलेज के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव) : एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्रिकेट ग्राउंड में कॉर्पोरेट कंपनी और कॉलेज के बीच…