फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |दीक्षा पब्लिक स्कूल, सूर्या नगर, सेक्टर-91 में आज 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शानदार तरीके से अपने वरिष्ठों को विदाई दी। भारतीय संस्कृति से भरे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मानसिक प्रदूषण से मुक्त होकर लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग को बताते हुए विद्यालय की पूर्व छात्रा रूपा पांडेय ने अपने मेडिकल की सफलता में विद्यालय तथा विद्यालय के शिक्षकों के योगदान को याद किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिनमें गीत-संगीत के अलावा नाटक का भी आयोजन किया गया जिन्हें देखकर स्कूल पधारे हुए विद्यर्थियों ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की और स्कूल के पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी सराहा।विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश रक्षवाल-पूर्व पार्षद एवं मैनेजर श्रीमती गीता रक्षवाल-पार्षद ने भी अपने आशीर्वचनों में बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पार्षद गीता रक्षवाल ने जीवन की सफलता में आने वाली बाधाओं से सतर्क रहने का संकेत किया, वहीं पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल ने विद्यालय के निर्देशित अनुशासन से निकलकर महाविद्यालय के मुक्त वातावरण में स्वानुशासन के महत्व को बताते हुए दयानंद सरस्वती को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल कविता शर्मा ने वर्तमान समय में कैरियर के विविध आयामों के साथ-साथ कौशल विकास द्वारा अवसरों का लाभ उठाने का मार्ग बताया।
Related Posts
तेनालीराम सीरियल के मनी ने डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया
( विनोद वैष्णव )| डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे टी.वी. कलाकार सोहित विजय सोनी (तेनालीराम सीरियल के मनी) ने…
रावल इंटरनेशनल स्कूल में बहुत ही जोशीले अंदाज़ में मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : रावल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर बड़े उत्साह और उमंग के साथ आज़ादी…
श्री कैलास धाम सेवा ट्रस्ट ने ओल्ड ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक के साथ चलाया ऑटो डॉक्यूमेंट चेकिंग अभियान
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| श्री कैलाश धाम सेवा ट्रस्ट की टीम ने ओल्ड चौक पर ऑटो डॉक्यूमेंट चेकिंग अभियान चलाया…