फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|पल्ला स्थित तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल ने बिदाई समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे स्कूल के चेयरमेन हिमांशु तंवर, प्रधानाचार्या रीना भट्टाचार्य , व उप-प्रधानाचार्या राधा चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रंगारंग प्रस्तुति दी और कई बच्चों ने कविताएँ भी पेश की । इस मौके पपर हमारे विद्यालय के निर्देशक कमल सिंह तंवर और प्रबंधक रुमा तंवर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बधाई | इस मौके पर हमारे विद्यालय के कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11 वी के विद्याथियों ने एक विदाई गीत की प्रस्तुति देकर सभी आखों को नम कर दिया | कुछ हमारे विद्यालय के विद्याथियों ने अपने-अपने नृत्य से कार्यक्रम में समा बांधे रखा, साथ ही कूछ विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किये | इस मौके पर स्कूल के उप-प्रधानाचार्या श्रीमति राधा चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को विकास करने की शुभ कामनाएँ दी और हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने बच्चों को बोर्ड एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दी, जिससे की बच्चों का होसला बढ़े | हमारे विद्यालय के कुमारी और कुमार T.N.P.S. अल्का और अनुराग कक्षा बारहवी सायंस के विद्यार्थी बने |
Related Posts
संस्कृति कान्वेंट स्कूल घरौंडा के अंदर डिजास्टर मैनेजमेंट फायर सेफ्टी स्कूल चिल्ड्रन सेफ्टी पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन
( विनोद वैष्णव )| संस्कृति कान्वेंट स्कूल घरौंडा के अंदर डिजास्टर मैनेजमेंट फायर सेफ्टी स्कूल चिल्ड्रन सेफ्टी पर एक मॉक…
रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में फरीदाबाद जन संघर्ष समिति मंच के तहत बैठक
19 वर्षीय छात्र आर्यन मिश्रा की गौरक्षों द्वारा हत्या के मामले में शहर के प्रबुद्ध जनो, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियन…
गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रबल दावेदार नवीन गोयल ‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम’ अभियान से दे रहे स्वच्छता का संदेश
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव ) | गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रबल दावेदार नवीन गोयल ‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम’…