बल्लभगढ़(विनोद वैष्णव )। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पेश किए गए बजट पर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को कर्ज में डुबोने के साथ- साथ युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाला बजट है। आज भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2013-14 में जो कर्ज़ 61 हज़ार करोड़ रुपये था, वो आज 3 गुणा से भी ज़्यादा बढक़र 1 लाख 98 हजार 700 करोड़ हो गया है। यानी हरियाणा का हर बच्चा करीब 80 हज़ार रुपये का कर्ज़ सिर पर लेकर पैदा होता है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पर तीन गुना कर्ज़ बढऩा समझ से परे है, क्योंकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कोई बड़ी परियोजना, कोई बड़ा संस्थान, कोई नई मेट्रो लाइन, रेलवे लाइन, कोई नया पावर प्लांट या बड़ा उद्योग नहीं आया। 2014 में कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने वाली यह दमनकारी भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी कर हरियाणा की जनता को यह बताए कि यह राशि कहाँ इस्तेमाल हुई? उन्होंने कहा कि इस बजट से उद्योगपतियों को खासी उम्मीद थी परंतु बजट से उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी है।
Related Posts
सतयुग राइजिंग स्टार-2019
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र फरीदाबाद द्वारा सतयुग राइजिंग स्टार-२०१९ज्ज् च्च्द्वितीय अंतरराज्यीय संगीत प्रतियोगिताज्ज् के…
ओमप्रकाश रैक्सवाल के नेतृत्व में कालोनी का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को कराया बिजली समस्या से अवगत
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। नगर निगम पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल के नेततृत्व में विनय नगर, गंगाराम कलोनी, सूर्या विहार,…
मानव रचना में भूजल स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन
फरीदाबाद, 29 मार्च: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में इंडियन इंटरनेशनल चैप्टर ऑफ हाइड्रो जियोलॉजिस्ट (INC-IAH), सेंटर फॉर एडवांस्ड…