फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पैसे वालो के मकान की रखवाली एवं गरीब के मकान का टूटने का ख़ौफ कुछ इस तरह नगर निगम पर आरोप लगते आये है | सदन की बैठक में वार्ड 28 के पार्षद नरेश नंबरदार एवं अन्य पार्षदों ने भ्र्ष्टाचार , रिश्वतखोरी, अवैध कब्जो के बाबत अपनी आवाज बुलंद की और उनकी आवाज को सुनकर नगर निगम तोड़फोड़ दस्ता अपनी नाकामी को छुपाने के लिए 40 वर्ष पुरानी घनी आबादी वाले क्षेत्र में गरीब लोगों के आसियानो के साथ तोड़फोड़ की वे उन्हें उजाड़ने का कार्य किया | कच्चा खेड़ी रोड जोकि लगभग 40 वर्ष पुराना घनी आबादी वाला रोड है जहां निगम ने सीवर लाइन ,पानी की लाइन, रोड,एवं मुलभुत सुविधाएं दी हैं | उसके बावजूद वहां तोड़फोड़ करना सिर्फ सरकारी रजिस्टर को काला करने जैसा है व दिखावा करने के लिए की गई कार्यवाही है ऐसा वहाँ के लोगो का कहना है | साथ ही स्थानीय निवासयो ने बताया की निगम की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तक तो इनसे हटाया नहीं जाता और न ही निगम अधिकारियों को मास्टर रोड़ पर चल रहे बड़े अवैध काले निर्माण तथा अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनिया इन्हें दिखाई देती हैं | जिनसे निगम के अधिकारी मौके पर किनारा करते साफ साफ नजर आए क्योंकि जो पैसा देता है उसकी बन जाती है जो पैसा नहीं देता है उसकी टूट जाती है यह पंक्तियां काफी प्रचलित है इस बाबत जब हमारे पत्रकार ने वार्ड 28 के पार्षद नरेश नंबरदार जी जो फिलहाल शहर से बाहर है जब उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ऐसे पक्षपात करते हैं उनकी शिकायत वह कमिश्नर से करेंगे और जो गरीब लोगों के आशियानो को उजाड़ने का कार्य करते है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निवेदन करेंगे |
Related Posts
क्रिसमस दिवस के अवसर पर गरीब लोगों को किए कपडे वितरित
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । क्रिसमस दिवस के अवसर पर ह्यूमन लीगल एड एन्ड काईम कंट्रोल ओरगनाईजेशन संस्था द्वारा प्रेम नगर…
IIAG ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में “राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन
Vinod Vaishnav | आज के वैज्ञानिक युग में ज्योतिष का महत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है| नित-नूतन ज्योतिष के क्षेत्र…
नेहरू कालोनी में हुई युवक मृतक संजय की माता व भाई को सात्वंना दी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की नेहरू कालोनी में हुई संजय नामक युवक की हत्या के बाद आज केन्द्रीय…