आज दिनांक 17-03-2020 को स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम द्वारा जिला न्यायालय व लघु सचिवालय में कोरोना वायरस के बचाव से सम्बंधित एक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया I जिसमे स्वयं सिविल सर्जन पलवल डॉ. ब्रह्म दीप द्वारा सभी जज व वकीलों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके समझाये व किस प्रकार हम अपने साथ साथ अपने करीबे लोगो को इस वायरस से बचायें यह भी समझाया गया I स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमे की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनीता शर्मा , डॉ. मंजीत व डॉ. अंजली द्वारा अपने हाथों को किस प्रकार धोया जाये जिससे की संक्रमण से बचाव हो सके बताया गया I टीम द्वारा बताया गया की न केवल अपने हाथो की सफाई रकें बल्कि जिस जिस वास्तु का प्रयोग कार्यालय में किया जाता है उसे भी संक्रमण मुक्त कैसे करना है यह भी समझाया गया I अंत में डॉ. ब्रह्म दीप ने बताया की हमें कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि लड़ने की जरूरत है I इसका सिर्फ एक ही इलाज है सावधानी और बचाव।
Related Posts
सेठ अमरचंद वेल्फेयर सोसाइटी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
फ़रीदाबाद (विनोद वैष्णव)|सेठ अमरचंद वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु…
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मानव जीवन में धर्म का बहुत बडा महत्व है
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मानव जीवन में धर्म का बहुत…
डॉ मिनाक्षी पांडेय की नजर से श्री वृन्दावन एक दिव्य दैविक धाम – पार्ट 2
वृन्दावन भगवान कृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाललीलाओं का स्थान माना जाता…