फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| इस सर्वव्यापी संकटकालीन समय में भी रायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस ने अपने शिक्षा के जोश को बरकरार रखते हुए सर्वोत्तम शिक्षा द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकास करने के सिद्धांत को पिछड़ने नहीं दिया। विद्यालय के सीईओ सर रायनपिंटो के निर्देशन में सामाजिक जनसंपर्क के साधनों द्वारा 18 अप्रैल 2020 को रायन विद्यालय के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय विरासत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्रों ने अपना उत्साह कम नहीं होने दिया। विद्यालय का प्रांगण न सही तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इन विद्यालयी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ऐतिहासिक इमारतों की विरासत को संरक्षण प्रदान करना क्षेत्रीय थाली विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में वही की भाषा में अपना परिचय देना ,वार्ता प्रतियोगिता, स्वरचित काव्य लेखन, वाद -विवाद प्रतियोगिता, विभिन्न लेख लेखन ,पोस्टर डिजाइनिंग ,दोहा लेखन, प्रश्नोत्तरी, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को उनका प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु ई सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विश्व विरासत को संरक्षण प्रदान क और लोगों में उसके प्रति जागरूकता जगाने के मकसद को कामयाब करता यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
रायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस ने अपने शिक्षा के जोश को बरकरार रखते हुए सर्वोत्तम शिक्षा द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकास करने के सिद्धांत को पिछड़ने नहीं दिया
