फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सीबीएसई की कक्षा 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। परीक्षा में स्कूल के तीनों स्ट्रीमस् के कुल 64 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में रशिका त्यागी ने ८७.8 प्रतिशत, जहानवी ने ८५ प्रतिशत, तन्नु भाटी ने ८२.२ प्रतिशत, गरिमा ने ८०.४ एवं धनिशा ने ७९.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर दीपक यादव, शमी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल एवं प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर, योगेश चौहान एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खुशी जाहिर करते हुए चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि स्कूल के द्वारा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है और इसके लिए स्कूल का मेहनती, कुशल और अनुभवी अध्यापक और स्टॉफ मेंबर बधाई के पात्र हैं।यादव ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा मिलने वाले सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा पास की और शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। वे सभी छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर दीपक ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों और स्कूल स्टॉफ को देते हुए यह आश्वासन दिया कि आगे भी स्कूल के परीक्षा परिणामों को शत-प्रतिशत पर सुनिश्चित किया जाएगा।यादव ने कहा कि उनका हमेशा से ही यह लक्ष्य रहा है कि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध हो जिससे छात्रों की प्रतिभा का संपूर्ण सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल चालू नहीं हैं लेकिन छात्रों को ऑनलाइन क्लॉस के जरिए इस आपदा से निपटा जा रहा है। स्कूल पूरी तरह से नए सत्र के लिए तैयार है और उन्हें आशा है कि जल्द ही कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल अपने पूरे पोटेंशियल के साथ शुरू होंगे।यादव ने कहा कि इसके साथ ही पिछले अन्य वर्षों की भांति भी छात्राओं के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए छात्रवृति और मुफ्त एडमीशन की सुविधा रखी गई है, इसके अतिरिक्त भी स्कूल मैनेजमेंट कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। साथ ही मेरिट प्राप्त छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए अभिभावकों को कुछ और राहत मिल सके।यादव ने कहा कि इस अवसर पर वे सभी स्कूल अध्यापकों, स्टॉफ व अन्य सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद करते हैं और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
Related Posts
Saraswati Shishu Sadan Sr. Sec. School, Tigaon celebrated 75th Independence Day
Saraswati Shishu Sadan Sr. Sec. School, Tigaon celebrated 75th Independence Day with great pride and taking full precautions against Covid-19.…
एम वी एन विश्विद्यालय के प्रांगण में लोहरी और मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया गया
पलवल (विनोद वैष्णव ) | एम वी एन विश्विद्यालय के प्रांगण में लोहरी और मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया गया।…
रावल पब्लिक स्कूल का 12वीं तथा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : वीटा मिल्क प्लांट रोड स्थित रावल पब्लिक स्कूल का सी० बी० एस० ई० की कक्षा बारहवीं…