जींद/चंडीगढ़ (विनोद वैष्णव )। ऋषिता बेटी आपको बहुत-बहुत बधाई हो और मेरी इच्छा है कि जिस तरह से आपने दसवीं की कक्षा में पूरे हरियाणा में टॉप किया है, उसी तरह एक दिन आईएएस में भी टॉप कर हरियाणा का नाम रोशन करना। ऋषिता बेटी मेरा यह सपना जरूर पूरा करना, मैं तुझे आईएएस देखना चाहती हूं। ये बातें जननायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं बाढ़डा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने कही। वे जींद स्थित पार्टी कार्यालय में हरियाणा की दसवीं कक्षा की टॉपर रही नारनौंद की ऋषिता को सम्मानित कर रही थी। विधायक नैना चौटाला ने ऋषिता को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा भेजा गया एक लैपटॉप दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने ऋषिता के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह बेटी की परवरिश करते रहना और एक दिन यह होनहार लड़की प्रदेश का नाम रोशन करेगी। वहीं हौसला अफजाई के लिए ऋषिता ने खुशी जताते हुए विधायक नैना चौटाला का धन्यवाद किया।
Related Posts
अटल बिहारी वाजपेई की 98 वीं-जयंती एवं चार साहिबजादो की शहादत पर विशाल रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 98 वीं-जयंती एवं चार साहिबजादो की…
जन जागरण अभियान के तहत एन आई टी के लोगो ने जनसभा को सफल किया – पूर्व विधायक चन्दर भाटिया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पूर्व विधायक चन्दर भाटिया ने संजय कॉलोनी के लोगो का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की…
कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला के पक्ष में आए फरीदाबाद के व्यापारी
फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले…