फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। लिंग्याज विद्यापीठ द्वारा आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट फ्रेंडली मैच आगामी 23 अगस्त रविवार को विद्यापीठ के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत दिव्यांग विद्यार्थी भाग लेंगे।उक्त जानकारी देते हुए लिंग्याज विद्यापीठ के रजिस्ट्रार डा. एस.के. ठाकुर ने बताया कि इस विशेष क्रिकेट मैच का उदघाटन फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव प्रातः 10 बजे करेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन में सामाजिक दूरी का पालन समेत सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे, कुलपति डा. मोहम्मद लुकमान खान सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
मानव रचना में ‘अवलोकन’ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, लिपस्टिक और ‘साह जर्नी ऑफ चाय’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमेनिटीज, पत्रकारिता…
आई एस मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
होडल (विनोद वैष्णव ) | आई एस मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल ने माध्यमिक परीक्षा मार्च 2023 के परिणाम…
मोंटेसरी स्नातक समारोह और रायन इंटरनेशनल स्कूल, फ़रीदाबाद के जूनियर विंग का वार्षिक समारोह
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मोंटेसरी स्नातक समारोह और रायन इंटरनेशनल स्कूल, फ़रीदाबाद के जूनियर विंग का वार्षिक समारोह, दो…