कॉलेजों में वूमैन सैल का गठन करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । छात्राओं की सुरक्षा के लिए खट्टर सरकार प्रत्येक कॉलेज में वूमैन सैल का गठन करे। उक्त वाक्य एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री नेएनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार को अह्म कदम उठानेचाहिए। इसके लिए एनएसयूआई खट्टर सरकार से समय समय पर इसकी मांग करती आई है। प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं को अच्छा माहौल व सुरक्षा देने के लिएदो महिला पुलिसकर्मियों की कॉलेज समय में नियुक्त करने चाहिए। एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने का आज छठा दिन था। प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि कॉलेज के छात्र पिछले छह दिनों से दिन और रात शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हुए हैं और प्रशासन व सरकार से छात्र हितों में मांगकर रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। सरकार द्वारा छात्र हितों की अनदेखी कीजा रही है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए छात्रा अश्मीना ने कहा कि खट्टर सरकार एक और तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए अभियान चला रही है, वहींदूसरी ओर कॉलेज में पढऩे वाले बेटियों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा कोसुनिश्चित करें और दो महिला पुलिसकर्मियों की कॉलेज समय में नियुक्ति करें ताकि छात्राएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसयूआई द्वारा जो आठ मांगे की जा रही है, वहीं सभी छात्र हितों में है। इन मांगों के पूराहोने से हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। सुनील मिश्रा ने एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा की जा रही सभी मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की, मांगे इसप्रकार हैं। 1) सभी सरकारी कॉलेजों में यूजी, पीजी कक्षाओ में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने के लिए। 2) छात्रसंघ चुनाव बहाल तथा प्रत्यक्ष रूप से बहाल करने के लिए । 3) फरीदाबाद में रीजनल सेंटर बनवाने के लिए । 4) नेहरू कॉलेज की जर्जर पड़ी इमारत का निर्माण कराने के लिए । 5) सभी सरकारी कॉलेजो में मूलभूत सुविधाएं एवं स्टाफपूरा कराने के लिए। 6) मैगपाई चौक पर छात्रों को रोड पार कराने के लिएफुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द कराने के लिए। 7) सैमेस्टर प्रणाली बंद हो । 8) प्रत्येक कॉलेज में छात्रों के लिए वूमैन सेल का गठन । इस मौके पर गौरव कौशिक, विक्रम यादव, अक्की पंडित, अंकित, मोहित भारद्वाज, नरेश, राहुल, साहिल, शंकर शर्मा, नीरज, कन्हैया, राहुल कौशिक, शिवम,शैंकी, श्रेय राजपूत, आरती पारीक, लता, प्रिया, दिव्या, मोनिका, काजल, अनामिका, अदिति, स्नेहा, रूबी, चंचल आदि मौजूद थे ।

दीक्षा पब्लिक स्कूल मेें धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। दीक्षा पब्लिक स्कूल सेहतपुर, सूर्या विहार सैक्टर 91 में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

सतयुग दर्शन इंन्स्टीट्यूट ऑफ इंजनीयरिंग एंड टै1नोलॉजी में च्ऑरियन्टेशन २०१८

( विनोद वैष्णव )| सतयुग दर्शन कॉलेज में बी.बी.ए व बी.टैक के नवागत छात्र व छात्राओं के लिए च्ऑरियन्टेशन २०१८ज्…

फरीद की नगरी फरीदाबाद

फरीदाबाद, हरियाणा राज्य का एक शहर है फरीदाबाद की स्थापना 1607 में शेख फरीद ने की थी जो जहांगीर के…

रायन इंटरनेशनल स्कूल में विजयी छात्रों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)| जुलाई माह को पर्यावरण मास के रूप में मिलने वाले गौरव को प्रतिस्थापित करते हुए  रायन इंटरनेशनल स्कूल…

राहगीरी में पहली बार भाग लिया डीएवी पुलिस लाइन स्कूल के छात्रों ने

( विनोद वैष्णव ) | 7 अप्रैल को पुलिस कमिश्रर अमिताभ ढिल्लों आईपीएस द्वारा इस स्कूल का उदघाटन किया गया…

बाल कल्याण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया

बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव ) : मंझावली स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के नर्सरी विंग द्वारा…

एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में फार्मेसी संकाय द्वारा नए छात्र छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया गया

पलवल ( विनोद वैष्णव ) |एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में फार्मेसी संकाय द्वारा नए छात्र छात्राओं के लिए…

न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): न्यू मिलेनियम पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ के दो विद्यार्थियों जिनमे तनिष्क  और पूर्णिमा  का चयन जवाहर नवोदय…

दीक्षा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भूगोल, गणित को लेकर एक ऐसी प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ​)। । दीक्षा पब्लिक स्कूल सूर्या विहार सेहतपूर सैक्टर 91 के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,…