राष्ट्रीय

हरियाणा बैरागी सभा की ओर से आयोजित 302वें वीर बंदा बहादुर बैरागी शहीदी दिवस समारोह में आये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर

पानीपत ( विनोद वैष्णव ) । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत की अनाज मंडी में  हरियाणा बैरागी सभा...

महज 3 वर्ष की नव्या सूद ने खेल प्रतिभा से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) :3 वर्ष की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया कर इंडिया बुक ऑफ...

रूस में संपन्न विश्व कप किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा ने स्वर्ण पदक एवं पुलकित भारद्वाज ने रजत पदक जीता

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | रूस में चल रही विश्व कप किकबॉक्सिंग डायमंड प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा...

वृंदा इंटरनेशनल स्कूल ने समर कैम्प के विद्यार्थियों के लिए दिल्ली भ्रमण का आयोजन किया गया

दिल्ली  ( विनोद वैष्णव ) | एस. जी. एम. नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल ने समर कैम्प के विद्यार्थियों के...

अशोक तंवर की साईकिल यात्रा को मिला छत्तीस बिरादरी का समर्थन : सुमित गौड़

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की साईकिल यात्रा के दूसरे...

भारत में प्रतिदिन 2700 लोग तंबाकू सेवन से अपनी जान गंवा रहे

नई दिल्ली ( विनोद वैष्णव ) |  दुनिया भर में आज का दिन (31मई) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया जा रहा है, और इसी 24 घंटे के दौरान देशभर में करीब2739 लोग तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों के कारण कैंसर व इससे होने वाली बीमारियों से दम तोड़ देंगे। इसकी रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों से होने वाली बीमारियों  और मौतों की रोकथाम को ध्यान में रखकर इस वर्ष 2018 का  थीम ‘‘ टोबेकोऔर कार्डियेावैस्कूलर डिजिज (तंबाकू और हृद्वय रोग ) ’’ रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और सहयोगी लोगों को तंबाकू और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बीच के संबंध के बारे में जागरूक करेंगे, जिसमेंहृद्याघात (स्ट्रोक)  भी शामिल है, जो दुनिया के मौत का प्रमुख कारण है। तंबाकू के उपयोग को रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (आईसीडी -10) के तहत बीमारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी लतको छोड़ने की दर बहुत कम है। भारत में तंबाकू सेवन की लत को छोड़ने की दर केवल 3 प्रतिशत ही है। इस लत को छोड़ने की इतनी कम संभावना औरतम्बाकू के उपयोग की इतनी अधिक आशंका के कारण बीमारियां बढ़ती है। तम्बाकू और इसके सेवन के प्रसार को सही ही तंबाकू महामारी कहा गया है। विशेषज्ञों ने आम लोगों में सामान्य रूप से प्रचलित  धुएं रहित या चबाने वाला तम्बाकू, सिगरेट और बिड़ी से सुरक्षित है और इससे  दिल की बीमारी नहींहोती की इस धारणा को भ्रामक और गलत बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन  स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपानया चबाने के रूप में तंबाकू का उपयोग कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। वायस ऑफ टोबेको विक्टिमस के पैट्रन (वीओटीवी) व ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) दिल्ली के प्रोफेसर और कार्डियक थोरैसिकऔर वेस्कुलर सर्जरी के प्रमुख डॉ. शिव चौधरी ने कहा, तंबाकू दुनिया में कार्डियो-वेस्कुलर मौत और अक्षमता का सबसे ज्यादा ज्ञात और रोकथाम योग्यकारण है। निकोटीन जैसे रसायन प्रकृति में संक्रामक होते हैं जिससे कोरोनरी समस्याएं होती हैं। यह सर्वविदित है कि धूम्रपान हृदय रोग का खतरा बढ़ताहै लेकिन तथ्य यह है कि तंबाकू के धुएं रहित रूप समान रूप से हानिकारक हैं। ग्लोबल एडल्ट तंबाकू सर्वेक्षण (जीएटीएस -2) 2016-17 के अनुसार, भारत में धुआं रहित तंबाकू का सेवन धूम्रपान तम्बाकू से कहीं अधिक है। वर्तमान में42.4 प्रतिशत पुरुष, 14.2 प्रतिशत महिलाएं और सभी वयस्कों में 28.6 प्रतिशत धूम्रपान करते हैं या फिर धुआं रहित तम्बाकू का उपयोग करते हैं। आंकड़ोंके मुताबिक इस समय 19 प्रतिशत पुरुष, 2 प्रतिशत महिलाएं और 10.7 प्रतिशत वयस्क धूम्रपान करते हैं, जबकि 29 .6 प्रतिशत पुरुष, 12.8 प्रतिशतमहिलाएं और 21.4 प्रतिशत वयस्क धुआं रहित तंबाकू का उपयोग करते हैं। 19.9 करोड़ लोग धुआं रहित तंबाकू का उपयोग करते हैं जिनकी संख्यासिगरेट या बिड़ी का उपयोग करने वाले 10 करोड़ लोगों से कहीं अधिक हैं। सबसे चिंताजनक है कि प्रतिवर्ष देशभर में 10 लाख लोग इससे दम तोड़ रहे है।वंही देशभर में 5500 बच्चे हर दिन तंबाकू सेवन की शुरुआत कर रहें है और वयस्क होने की आयु से पहले ही तम्बाकू के आदी हो जाते हैं। टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के प्रोफेसर और सर्जिकल ओन्कोलॉजी डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन शरीर के किसीभी हिस्से को इसके हानिकारक प्रभाव से नहीं बचाती। यहां तक कि धुआं रहित तंबाकू प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूपों में भी इसी तरह के दुष्प्रभाव का कारणबनता है। हमारे शरीर के अंगों को सीधे नुकसान पहुंचाने के अलावा, धुआं रहित तम्बाकू का उपभोग करने वाले लोगों में दिल के दौरे के बाद मृत्यु दर मेंकाफी वृद्धि करता है। तम्बाकू के सभी उत्पादों और रूपों से आने वाले राजस्व की तुलना में सरकार के साथ-साथ समाज का तम्बाकू जनित बीमारियों की रोकथाम और उपचारपर होने वाला स्वास्थ्य पर खर्च कई गुना अधिक है। संबंध हेल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ) के ट्रस्टी संजय सेठ ने कहा कि अनुमान है कि सभी कार्डियोवेस्कुलर (सीवी) रोग का लगभग 10 प्रतिशत का कारणतम्बाकू का उपयोग है। भारत में सीवी रोग की बड़ी संख्या को देखते हुए, इसका दुष्प्रभाव बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि जब सरकारें स्वास्थ्य देखभालसुविधाओं की स्थापना के लिए बड़े पैमाने पर बजट खर्च कर रही हैं, उन्हें रोकथाम की रणनीतियों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिनमें तम्बाकू उपयोगमें कमी करना प्रमुख है।...

डेन्युब ग्रुप यूएई में 10 साल के लिये रेसिडेन्सी मुद्दत बढ़ाने से दुबई के रियल एस्टेट में  प्रापर्टी कस्टमर्स एवंनिवेशकों को अधिक सेवा प्रदान करने के लिये  सुसज्जित

नई दिल्ली( विनोद वैष्णव): हाल ही में यूएई केबिनेट ने जो दो निर्णय लिये जिसमें विदेशी निवेशक, क्वालिफाइड प्रोफेशनल एवंप्रतिभावान छात्रों को 10 साल के लिये रिसेडन्सी परमिट देने के लिये, साथ ही प्राइवेट कंपनियों से 100 प्रतिशत फॉरेन ऑनरशिप ऑफरकरने जैसे इस निर्णय से देश में बडे पैमाने पर रियल एस्टेट मार्केट में निवेश की संभावना है और डेन्युब ग्रुप  एवं रियल एस्टेट विभागडेन्युब प्रापर्टीज नये प्रापर्टी के कस्टमर्स एवं निवेशकों को सेवा प्रदान करने के लिये सुसज्जित है डेन्युब ग्रुप एण्ड डेन्युब प्रापर्टी के चेयरमेन रिजवान साजन ने कहा कि हम में से कई लोगों के लिये यह आनंददायक और आश्चर्यजनकबात है क्योंकि काफी समय तक विदेशियों  को रेसिडेंसी न देने के नियम को दूर किया गया है जो  गल्फ कोआपरेशन काउंसिल(जीसीसी)के सदस्य देशों की नीति के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूएई में रजिस्टर्ड कंपनियों को 100 प्रतिशत फोरेनओनरशिप देने की योजना एक सीमाचिन्ह रूप कदम है जिससे यूएई अपने प्रादेशिक सहयोगियों में आगे रहेगा और देश में भी प्रतिभाओंको आकर्षित करेगा। दुबई स्थित डेवलपर डेन्युब प्रापर्टी के पास तैयार 3628 रेसिडेन्शियल घर का 3.14 बिलियन दिरहाम कापोर्टफोलियो है जो साउथ एशिया एवं भारत के बढ़ते निवेशकों को सेवा प्रदान करने के लिये सुसज्जित है। भारतीय नागरिक की, जो दुबईके रियल एस्टेट में विशाल फोरेन इन्वेस्टर समूह का गठन किया है उन्होंने पिछले पांच साल यानि कि 2013 से 2017 तक प्रापर्टी सेक्टरमें से 83.65 बिलियन दिरहाम मूल्य की प्रापर्टी खरीदना होने का दुबई लेन्ड उिपार्टमेंट (डीएलडी) के आंकडों से पता चलता है । उन्होंनेदुबई रियल एस्टेट में साल 2017 में 15.6 बिलियन दिरहाम, 2016 में 12 बिलियन दिरहाम और 2015 में 20 बिलियन दिहराम कानिवेश किया है।  साजन ने कहा कि भारत एवं युएई में गहरी जडों के साथ बिजनेस गु्रप के तौर पर डेन्युब ग्रुप भारत और अन्य साउथएशियन देशों के निवेशकों को सहयोग प्रदान करने के लिये सुसज्जित है। 827 घर समय और बजट अनुसार डिलिवर किये गए है और870 अधिक घर इस साल डिलिवर करने के लिये तैयार हो जायेंगे। हमारे पास आगामी दो साल में विभिन्न स्तर पर डेवलपमेंट में 2000जितने युनिट्स है। 10 साल रेसिडेन्सी विदेशियों के लिये और बिजनेस में 100 प्रतिशत फोरेन ऑनशिप के दो निर्णय से देश की अर्थ व्यवस्था को गतिमिलेगी।

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला नेतृत्व में आज उड़ीसा के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम प्रो. गणेशी लाल से उड़ीसा भवन में मुलाकात कर बधाई दी

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक ली

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में...

पत्रकार उत्पीडऩ के विरोध में फरीदाबाद के पत्रकारों का धरना

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । तीन पत्रकारों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद के...