प्रेस वार्ता

now browsing by category

 
Posted by: | Posted on: April 2, 2019

“एग्री विजन 2019” एवं “उन्नत कृषि मेले” का आयोजन किया गया

Delhi(विनोद वैष्णव )| भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन “एग्री विजन 2019” एवं  “उन्नत कृषि मेले” का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय  के कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने समारोह में भाग लिया और कृषि क्षेत्र में की जाने वाली नई तकनीकों   की जानकारी ली|एग्री विज़न का मुख्य उद्देश्य था  “समन्वित कृषि समृद्ध भारत”, जिसके  मुख्य अतिथि हमारे केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन जी थे | इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए वैज्ञानिकों ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार से समन्वित कृषि के द्वारा कम क्षेत्र में पशुपालन, मछली पालन, बागवानी और दुग्ध उत्पादन इत्यादि द्वारा आय बढ़ाकर भारत को समृद्ध बनाया जा सकता है | इस सम्मेलन में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया और कृषि संबंधी विचारों का आदान प्रदान किया |उन्नत कृषि मेला में सभी राष्ट्रीय कृषि संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र और   प्राइवेट  कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने अनुभवों के द्वारा हमारे छात्रों को कृषि की नई तकनीको और फल, फूल, सब्जी इत्यादि की नई किस्मों से अवगत कराया| कृषि मेले में फसल  सलाह एवं फल और सब्जियों की गुणवत्ता की जानकारी के लिए “इंटेल लैब वेबसाइट” की विशेषता बताई गई| साथ साथ भूमि की कमी की वजह से हाइड्रोपोनिक खेती एवं खड़ी खेती के तरीकों को प्रोत्साहित किया गया और मशरूम उत्पादन एवं कपास उत्पादन के लिए कोकून निर्माण की विधियां भी बताई गई एम. वी. एन. विश्वविद्यालय के कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी पियूष कुमार, निशांत कुमार, अंजली, ज्योति, भूपेंद्र, इत्यादि ने सहायक अध्यापक डॉ स्मिता श्रीवास्तव, कुमारी अनवेषा डे, आशीष पालीवाल एवं योगेश शर्मा, के मार्गदर्शन में मेले का सफल अवलोकन किया |

Posted by: | Posted on: April 2, 2019

फरीदाबाद लोकसभा से बसपा-लोसपा के उम्मीदवार बने मनधीर मान

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| । बसपा के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। यह घोषणा मंगलवार को रोहतक में आयोजित बसपा-लोसपा गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बसपा सुप्रीम मायावती व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक सांसद राजकुिमार सैनी की सहमति से की गई है। गौरतलब है कि मनधीर सिंह मान पिछले काफी समय से फरीदाबाद क्षेत्र में बसपा से जुडक़र पार्टी व संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे थे और उनकी मेहनत व पार्टी समर्पण भावना के चलते उन्हें चुनावी रण में बतौर उम्मीदवार उतारा गया है। इस मौके पर बसपा-लोसपा प्रत्याशी मनधीर मान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे और फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने मौजूदा भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पांच सालों में केवल लोगों को झूठ व जुमले सुनाए है, वह न तो लोगों के सुख-दुख में गए और ना ही क्षेत्र का विकास करवाया, यही कारण है कि पिछले पांच सालों के दौरान फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। यही कारण है कि आज कृष्णपाल गुर्जर का चहुंओर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी कहते थे कि अक्तूबर में यमुना पुल बनकर तैयार हो जाएगा परंतु आज तक यह पुल नहीं बना, झूठे वायदों के चलते आज जनता में उनके प्रति आक्रोश है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें लोकसभा क्षेत्र की छत्तीस बिरादरियों का समर्थन हासिल है और वह उनके आर्शीवाद से इस चुनावी रण में विजयश्री हासिल करके फरीदाबाद लोकसभा की सेवा एक लायक बेटे की तरह करेंगे।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

सूरजकुंड गोलचक्कर पर पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ने किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय कमेटी द्वारा आयोजित की गई परिवर्तन बस यात्रा का अंतिम दिन रविवार को दिल्ली सूरजकुण्ड रोड़ के गोल चक्कर पर शुरू हुआ । जहां पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह के हजारों कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन बस यात्रा में सूरजकुण्ड पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद , पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा समन्वय कमेटी के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुडडा ,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर , सदस्य एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और आने वाले चुनावों में भाजपा को यह दिखा देंगे कि कांग्रेस कितनी मजबूत है। उन्होने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी समझकर खुश हो रही है, मगर उसको यह नहीं पता कि अब कांग्रेस का पंजा मुटठी बन चुका है जिससे मुकाबला करना भाजपा के बस की बात नहीं है। इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा का पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भारी भीड़ को देख राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गदगद हो गए। यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ सुबह से ही इंतजार में थी और जैसे ही यात्रा सूरजकुंड गोलचक्कर पहुंची विजय प्रताप के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। सूरजकुंड रोड पर उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा गुलाम नबी आजाद ने कहा की देश में हजारों लघु उद्योग बंद हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों की बदौलत लोगों को रोजगार प्राप्त थाए मगर मोदी सरकार ने अपनी कुनीतियों से तमाम उद्योगों पर ताले लगवा दिए हैं ! नोटबंदी और जीएसटी ने इस देश को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है ! इसलिए जरूरी है कि भाजपा सरकार को हटाकर देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन रथ यात्रा का छठा दिन है और 6 दिन वह हरियाणा में घूम घूम कर लोगों का दुख दर्द देख रहे हैं। हरियाणा की जनता मनोहर लाल सरकार से बेहद दुखी है और अब समय आ गया है कि सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री केवल एक बार साल में लोकसभा में बोलते हैं और एक दिन राज्यसभा में। लोग परिवर्तन चाहते हैं, बदलाव चाहते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि उनके झूठे वादों से है। इस अवसर पर गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी एवं मनोहर लाल सरकार पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए।पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उददेश्य जनचेतना है वहां सत्ता परिवर्तन का भी है। भाजपा को जुमलेबाजों एवं बाजीगरों की सरकार बताते हुए कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ी, 12 हजार किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे हैं। जब कांग्रेस सरकार हरियाणा में थी, हरियाणा नंण्1 था। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है,  भाजपा को सबक सिखाने का इसलिए एकजुट हों और देश में परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश पंडित, प्रदेश सचिव सुमित गौड, जे पी नागर, डा राधा नरूला, विजय प्रताप,पार्षद जितेन्द्र भड़ाना, भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, प्रथम मेयर सुबेदार सुमन, साजिद खान एडवोकेट सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे।पूर्व मुख्यमंत्री हुडा ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया और कहा कि जो लोगों ने उनका इंतजार किया हैए वह जल्द ही खत्म होने वाला है और कांग्रेस पुनरू सत्ता में आने वाली है। जिससे लोगों को भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा यदि इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो इस देश में चुनाव प्रणाली ही समाप्त कर दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रथ यात्रा को हरियाणा प्रदेश में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है और आने वाले समय में हरियाणा में भाजपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। https://www.youtube.com/watch?v=hZ8gUNFBNzQ

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया

बल्लभगढ़( विनोद वैष्णव )| अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारीहो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तोबाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं। गुलाम नबी आजाद रविवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सबोधित कर रहे थे। बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेसकी राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं नेयात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा कोमोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्यकी दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।इस अवसर पर डा. अशोक तंवर , पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप , पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र व राज्य में सत्ता परिवर्तन काशंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। है।भाजपा नेता बिजली चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने परिवर्तन बस यात्रा का भव्य स्वागतभीड़ देख गदगद हुए गुलाम नबी आजाद, तंवर व हुड्डा

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बस यात्रा के अंतिम दिन फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैंकडों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और कौशिक समर्थक मौजूद थे। जब बस यात्रा ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक पर पंहुची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अशोक तंवर जिंदाबाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद के गुंजायमान नारे लगाये। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, बलजीत कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने हजारों की संख्या मे उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर गदगद होते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के कांग्रेस के प्रति उत्साह को देखकर भाजपा सरकार के पांव जमीन से उखडनें शुरू हो गये हैं। भाजपा की असलियत अब लोगो के सामने आ गई है, और भाजपा के झूठ के पुलिदों से उब चुकी है, अब हरियाणा की जनता भाजपा को सरकार से उखाडकर सत्ताच्युत कर देना चाहती है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को किसान विरोधी और युवा विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार का लालच देकर सत्ता हथिया ली, सत्ता मे आने के बाद भाजपा के नेताओं ने युवाओं को रोजगार देना तो दूर उल्टे लगे हुए युवाओं को नौकरी से हटा दिया। जिस भी पार्टी ने देश के किसानों और युवाओं को धोखा दिया है वह सरकार ज्यादा दिन सत्ता मे नही रह पाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के बुरे दिन अब जाने वाले हैं क्योंकि राहुल गांधी अब आने वाले हैं। जब से भाजपा सत्ता मे आई हैं देश और हरियाणा प्रदेश मे लोगो का जीवन नरकमय हो गया है। अब देश और प्रदेश से भाजपा का सत्ता से हटने का समय आ गया है। जनता भी उन्हें सत्ता से हटाने के तैयार बैठी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के साथ बलजीत कौशिक, पूर्व चैयरमेन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, अनिल शर्मा, जयभगवान भारद्वाज, सुशान्त गुप्ता शिक्षाविद्,  श्रीभगवान शर्मा, रतिराम पाहट, प्रमोद शर्मा, शक्ति शर्मा, सुरेश बेनीवाल, देवेन्द्र दीक्षित, कलुआ प्रधान, मेहरचंद पाराशर, देवीराम, लखनपाल, यशपाल फौजी, महेन्द्र यादव, लाडो देवी, सुनीता फागना, मालवती पांचाल, पम्मी मान, बेबी भारती, सीमा सिंह, शालिनी मेहता, राखी सेठी, राजेश खटाना, विकास वर्मा एडवोकेट, एलएन मित्तल, एलआर कौशिक, समीर सिंगला, अमित बंसल, जयवीर मलिक, गजेन्द्र प्रधान, रघुवीर प्रधान, नरेश मेहरा, प्रणव घोष, मास्टर मुन्ने लाल, बाबूराम सैनी, भगतराम, हरी सैनी, साधुराम सैनी, पवन शर्मा अजरोंदी, रंधावा फागना, बिजेन्द्र मावी, प्रीतम प्रधान, सोनू, मास्टर संतोष शर्मा, अजय नरूला, बिट्टू शर्मा, सरदार हरजीत सिंह सेवक, जीवनलाल सैनी, वेदराम शर्मा, रमेश सहगल, हरीलाल गुप्ता प्रधान पटेल नगर, बीरसिंह प्रधान रामनगर, तौसिफ अहमद, जुबैर हासमी, रमेश पेटंर, आरडी शर्मा, योगेश तंवर, श्याम सिंह, दीपक मलिक, कुवंर सिंह मलिक, राजेंद्र गुर्जर, जयदत्त, विक्रम पोसवाल, राजपाल खटाना, महेश बैंसला, गणेश प्रसाद आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

अवतार भड़ाना के संयोजक में परिवर्तन यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के संयोजन में आज सेक्टर.19 स्थित कार्यालय पर कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोकसभा क्षेत्र से आए लोग मौजूद थे। यात्रा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजादए प्रदेशाध्यक्ष डाण् अशोक तंवरए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस समन्वय समिति के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अलग.अलग संबोधन में कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है इसलिए कार्यकर्ता घर.घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रुप से फेल साबित हुई है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के जुमलों से परेशान हो चुके है। ऐसे में लोगों के समक्ष देश और प्रदेश में केवल कांग्रेस पार्टी की तरफ आस है बस जरुरत है तो लोगों को वास्तु स्थिति से अवगत कराकर सही दिशा में मोडने की और इस कार्य को कार्यकर्ता ही कर सकते है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद अवतार भडाना ने जहां कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के एक साथ फरीदाबाद की धरती पर आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने घर वापसी सहित उन्होंने राहुल गांधी सहित सभी शीर्ष नेताओं से मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए एक फार्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि सभी नेता आपसी द्वेष भुलाकर एक ही बस में सवार होकर एकता का संदेश देते हुए भाजपा की कलई खोलने का काम कर रहे है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दसों सीटों पर विजय पताका लहराने का काम किया है।

Posted by: | Posted on: March 31, 2019

जनता के दिलों पर छाई है कांग्रेस : हुड्डा

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में चल रही परिवर्तन यात्रा का जादू आखिरी दिन फरीदाबाद और पलवल जिले में सिर चढ़कर बोला। समन्वय समिति का रथ आज दिल्ली बॉर्डर से ज्यों ही पहुंचा तो ये स्पष्ट आभास हुआ कि हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की एकजुटता रंग दिखा रही है। परिवर्तन यात्रा सूरजकुंड, आंखिर चौक, नीलम चौक, राजीव गाँधी चौक, अनाज मंडी ओल्ड फरीदाबाद, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, अनाज मंडी तिगांव, बल्लभगढ़, जेसीबी चौक फरीदाबाद, झाड़सेतली, सिकरी, दीप फार्म हाउस, विष्णु गार्डन फिरोजपुर, पुष्पा कॉम्प्लेक्स पलवल, होती हुई अन्त में ऊटावड़ा (हथीन) में समाप्त हुई। हर जगह भीड़ ने ढोल नगाड़ों, नारों और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का दिल खोलकर स्वागत किया।

यात्रा के दौरान उमड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश के कोने कोने में जाकर वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हरियाणा में परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने जिस तरह एकजुटता दिखाई है और परिवर्तन यात्रा को जनता ने बढ़ चढ़कर समर्थन दिया है वो इस बात का सूचक है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर बड़ी जीत हासिल करेंगी। आने वाले वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है I उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस नेताओं की इस एकजुटता को  जनता तक पहुंचाने का काम करें।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि परिवर्तन यात्रा अपने मकसद में कामयाब रही है I हरियाणा के सभी नेता एक साथ रथ में बैठे, एक साथ रुके, एक साथ खाना खाया और सब की एक ही भाषा रही Iसबके सब नेताओं ने एक दूसरे के लिए वोट मांगे I हरियाणा के कांग्रेस विरोधी दलों को निराशा हाथ लगी जो रोज यह दुष्प्रचार करते थे कि कांग्रेस गुटों में बटी है I लोगों में कांग्रेस के प्रति लोगों के लगाव का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 बजे सुबह चलने वाली परिवर्तन यात्रा जिसका समापन सांय 7 बजे होना था वह आधी रात के बाद तक चली I

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिला, कर्मचारी हों या दुकानदार सभी वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों का बदला लेने को बेताब हैं। पांच साल में भाजपा नेताओं ने सिवाए झूठ के कुछ नहीं परोसा। गत चुनावों में किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, साल में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, काला धन वापिस लाकर सबके खाते में 15 लाख डालने समेत ढेरों वायदा किए थे पर सत्ता मिलते ही भुला बैठे। इन पांच सालों में सिर्फ कांग्रेस समय में लागू हुई योजनाओं का नाम बदलने का काम किया है।

आजाद ने कहा कि झूठ, लूट और लोगों के बीच नफरत की खाई खोदकर व उन्हें आपस मे बांटकर राज हथियाने के पैंतरे को हरियाणा की जनता समझ चुकी है और अब इनके किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और आपसी सद्भावना को बनाकर देश को आगे बढ़ाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और गरीबों के लिए न्याय योजना लागू की जाएगी जिसमें हर गरीब परिवार के खाते में 72 हजार सालाना डाले जाएंगे। 

समन्वय समिति के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश और गुलाम नबी आजाद के आह्वान पर आज पूरे हरियाणा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में परिवर्तन करके रहेंगे और सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा की कामयाबी ने भाजपा और इनेलो को हिलाकर रख दिया है। लोगों ने जिस तरह घंटो खड़े होकर पलक पावड़े बिछाकर यात्रा का स्वागत किया है इससे तय है कि कांग्रेस जनता के दिलों पर छाई हुई है।

हरियाण में जब 2005 में कांग्रेस की सरकार बनी तो फरीदाबाद, पलवल के सब लोग यह कहते थे कि इनेलो भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को फकीराबाद बना दिया I हमने आते ही वो तस्वीर बदली और फरीदाबाद को फिर से फरीदाबाद होने का गौरव प्रदान किया I उन्होंने अपने कार्यकाल में किये कामों पर रोशनी डालते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में फरीदाबाद में मेडिकल कॉलेज, नया बाईपास, आईएमटी, बदरपुर फ्लाईओवर, ग्रेटर फरीदाबाद को विकसित करने के साथ बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाने का काम किया गया। पलवल को जिला बना पलवल, हथीन, होडल में मिनी सचिवालय, पलवल में डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज, हथीन में गवर्मेन्ट कॉलेज, होडल में 22.68 करोड़ की लागत से कॉलेज की नई बिल्डिंग, होडल में 100 एकड़ में अनाज मंडी, होडल के मीरपुर में220 केवीए सब स्टेशन, हथीन- हसनपुर रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज समेत ढेरों काम किये। जबकि हरियाणा भाजपा ने 2014 में प्रदेश के लोगों से 154 वायदे किये पर पूरा एक भी नहीं किया I इसी तर्ज पर एनडीए की सरकार भी चली जो अपने सभी वायदों से मुकर गई और अपने वायदों को चुनावी जुमला बताया I फरीदाबादवासी यह बेहतर जानते हैं कि नोटबंदी ने कैसे हजारों युवाओं का रोजगार छीन लिया और जीएसटी ने कारोबारियों के नाक में दम कर दिया पर हम सत्ता में आते ही जीएसटी का सरलीकरण कर देंगे I

प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज फरीदाबाद में जो मेट्रो चल रही है, लोगो की सुविधा के लिए सुंदर बाईपास बनें हैं, IMT बनी है और गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त आवासीय प्लाट मिले हैं वो यूपीए कार्यकाल में हुड्डा सरकार की देन है I हम सब आप लोगों से यह अपील करने आए हैं कि जो एकजुटता सीनियर नेताओं ने दिखाई है वही एकजुटता कार्यकर्ता और जनता भी दिखाए ताकि भाजपा के कुशासन से जनता को निजात मिल सके I

इस अवसर पर समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, कैलाशो सैनी, जयपाल सिंह लाली, अनिल ठक्कर के साथ साथ विधायक करण दलाल, उदयभान और ललित नागर, अवतार सिंह भडाना, ए.सी. चौधरी, रघुवीर तेवतिया, शारदा राठौर, आनंद कौशिक, जे.पी. नागर, लखन सिंगला, अशोक अरोड़ा, योगेश धींगड़ा, गुलशन कुमार बग्गा, सुमित गौर, यशपाल नागर, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, जगन डागर, सतबीर डागर, हरेंदर पाल राणा, मोहम्मद इज़राइल, तरुण तेवतिया व अन्य स्थानीय नेतागण मौजूद रहे I

Posted by: | Posted on: March 31, 2019

बल्लभगढ़ के लिए बदलाव का प्रतीक बनेगी परिवर्तन यात्रा – पराग शर्मा

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा की सियासी भूमि में जैसे जैसे लोक सभा चुनावों की तिथि नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों की हलचल भी तेज हो रही हैं, कांग्रेस पार्टी द्धारा प्रायोजित परिवर्तन बस यात्रा में 29 मार्च को यमुनानगर में राहुल गांधी द्धारा अपनी उपस्थिति से तड़का डालने के बाद, यह परिवर्तन यात्रा इस समय हरियाणा में सियासी गलियारों में, जनता में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, 26 मार्च से गुड़गाव से शुरू हुई यह बस यात्रा आज जैसे ही फरीदाबाद में दाखिल हुई, कांग्रेस नेत्री, प्रवक्ता, पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रदेश कॉर्डिनेटर पराग शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ यात्रा में शरीक नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया तथा परिवर्तन बस में बैठकर फरीदाबाद की जनता का अभिवादन किया, पराग ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा में विकास के परिवर्तन के लिए है, यह परिवर्तन हरियाणा के युवाओं के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, उनकी सुरक्षा के लिए, हर उस मज़दूर, गरीब, दिव्यांगों के लिए जो हरियाणा में अपनी समृद्धि का सपना देख रहा है, साथ ही यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा में खटारा सरकार के कुशासन, जनता से किये गए झूठे वादे,भृस्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए भी है, पराग ने कहा यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा के साथ-साथ बल्लभगढ़ में भी आगे परिवर्तन का प्रतीक बनेगी। पराग ने हरियाणा की महिलाओं, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में सम्मिलित होकर हरियाणा में परिवर्तन के लिए सभी से अपना समर्थन देने की भी अपील की। अब देखना यह है कि कांग्रेस की बस हरियाणा की सत्ता में, लोकसभा की सीटों में कितना लंबी दूरी का सफर तय करती है यह तो वक्त ही बतायेगा किंतु यह बात तो तय है कि कांग्रेस की इस बस में, सभी कांग्रेसियों को एक साथ बैठा देखकर, सभी राजनीतिक पार्टीयों की सांसे जरूर फूली हुई है।

Posted by: | Posted on: March 31, 2019

हजारों लोगों की भीड़ से गदगद आजाद ने कहा कि लखन तुम्हारी भीड़ भी तुम्हारे साइज जैसी ही है

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ईवीएम में गड़बड़ है साथियो। जब तक हाथ निशान वाली पर्ची न निकले, तब तक ईवीएम मत छोडऩा। यह बात कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सेक्टर 16 अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में कही। इस जनसभा का आयोजन एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने किया था।जनसभा में सुबह नौ बजे से बैठे हजारों लोगों की भीड़ से गदगद आजाद ने कहा कि लखन तुम्हारी भीड़ भी तुम्हारे साइज जैसी ही है। जिस पर भीड़ ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। वास्तव में आजाद का इशारा भारी संख्याबल की ओर था। आजाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठ के सहारे लोगों को बहकाकर वोट लिए और ईवीएम में भी गड़बड़ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोई जगह नहीं छोड़ी जहां चोरी के रास्ते न निकाल लिए हों। इन्होंने फाइल चोरी की, वोट चोरी किए, जनता की गाढ़ी कमाई चोरी की और चंद उद्योगपतियों को जनता का पैसा सौंप दिया। आने वाले चुनावों में जनता इनसे बदला लेने के लिए तैयार रहे।इस अवसर पर पूर्व सीएम एवं प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आयोजक लखन कुमार सिंगला को मंच पर ही आशीर्वाद एवं बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से देश व राज्य का विकास रुक गया है। अब जनता ही इस विकास के पहिए को चलवाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक है और जनता की लड़ाई लडऩे के लिए मैदान पर है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का गढ़ है। यहां से एक बार फिर कांग्रेस की जीत का परचम फहराएगा। आयोजक लखन कुमार सिंगला ने कहा कि मेरे राजनैतिक गुरु पूर्व एवं भविष्य के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि धरती पर जनता की जनार्दन होती है। इसलिए अब यह जनता भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए अपना कदम उठा चुकी है और आने वाले चुनावों में पहले देश और फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी।यहां पहुंचे परिवर्तन रथ में जयवीर वाल्मीकि, चौ महेंद्र प्रताप, कैप्टन अजय यादव आदि कोर्डिनेशन कमेटी सदस्य भी प्रमुखता से मौजूद रहे। https://www.youtube.com/watch?v=YBgx4CoE9y8

Posted by: | Posted on: March 30, 2019

कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च को 11 बजे अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पहुंचेगी :- शारदा राठौर

बल्लभगढ( विनोद वैष्णव ) | कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च 2019 को 11 बजे अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पहुंच रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र राज्य में सत्ता परिवर्तन का शंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अब जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। 2014 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे अब पांच साल पूरे होने पर वो वायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं। हर गली, हर गांव में बेरोजगार नौजवानों की फोज घूम रही है, उद्योग धंधे चौपट पड़े हैं कई फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर हैं। किसान अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार सुरसा के मुख की तरह बढ़ता जा रहा है, किसी भी कार्यालय में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता यहां तक कि सत्ता में बैठे भाजपा नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह सन्लिप्त हैं। भाजपा नेता बिजली चोरी करवा कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास किया है। स्वच्छ भारत के नारे की हवा निकल चुकी है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे बीमारियां पैदा हो रही हैं। भूमाफियाओं से मिलकर अरावली पहाड़ में निर्माण का कानून बनाकर हरियाणा सरकार ने लाखों करोड़ रुपए एक साथ खाने की योजना बना ली है। कांग्रेस पार्टी इनकी इस योजना को कामयाब नहीं होने देगी। परिवर्तन यात्रा को लेकर बल्लभगढ़ की जनता में खासा उत्साह है। यह यात्रा भाजपा सरकार की चूले हिला देगी। जनता भाजपा नेताओं से बुनियादी मुद्दों पर जवाब मांगेगी। चंदावली चौक पर महिला कांग्रेस परिवर्तन बस यात्रा की अगुवाई करते हुए अनाज मंडी तक लेकर आएगी जहां युवा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेगी और अनाज मंडी में कई हजार कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेंगे, व प्रदेश प्रभारी कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, अशोक तवर , शैलजा , किरण चौधरी , कुलदीप बिश्नोई , नवीन जिंदल, अजय यादव, महेंद्र प्रताप व अन्य नेताओं के विचार सुनेंगे। शारदा राठौर ने कहा कि यह यात्रा भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।