रोटेरियन वीरेन्द्र मेहता ने साई धाम के मेधावी छात्राओं को पुरस्कार दिये

Posted by: | Posted on: February 2, 2023

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | साई धाम फरीदाबाद में रोटरी क्लब फरीदाबाद एन आई टी के रोटेरियन वीरेन्द्र मेहता ने शिरडी साई बाबा स्कूल के मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर अपना जन्मदिन का शुभ कार्य करके मनाया। स्कूल छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा सुन्दर नृत्य प्रस्तुती करके अतिथि गणों का मन मोह लिया। शिरडी साई बाबा स्कूल 2000 से अधिक बच्चों को उच्च कोटि की निःशुल्क शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी, किताब-कापियाँ इत्यादि प्रदान करता है। CBSE का 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल 100% पास आता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षों के लिए साई धाम एकेडमी भी चलाई जा रही हैं। मेधावी छात्रों को 12वीं के बाद आगे पढ़ने के लिए संभव सहायता व मार्गदर्शन दिया जाता है। साई धाम की गुणवता के लिए छात्रों को मेहता जी ने पुरस्कार देकर अपना जन्मदिन मनाया और संस्था को भी सहयोग दिया तथा निरन्तर सहयोग देने का संकल्प लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने मेहता जी के अच्छे भविष्य की कामना तथा जन्मदिन की शुभकामनाऐं दी।

उन्होंने मेहता जी द्वारा जन्मदिन पर असहाय बच्चों को पुरस्कार देने की पहल की सरहाना की। साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता ने भी वीरेन्द्र मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाऐं दी। साथ ही उनको शुभ कार्य के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शिरडी साई बाबा स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ रोटरी क्लब के प्रधान सुनील खंडूजा, अश्वनी जाम्ब, राजन गेरा, कुलदीप साहनी भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के आजाद शिवम दीक्षित ने सुचारू रूप से किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *