MVN विश्वविद्यालय में अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर कुणाल गांधी और डॉक्टर अभिषेक गुप्ता द्वारा “दिमाग और दिल से संबंधित बीमारियों” पर व्याख्यान का आयोजन
Posted by: admin | Posted on: March 22, 2023एमवीएन विश्वविद्यालय ने इग्नाइट माइंड्स सीरीज के क्रम में आगे बढ़ाते हुए स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज और स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया जिसमें अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कुणाल गांधी और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने विद्यार्थियों के समक्ष दिमाग और दिल से संबंधित रोगों के बारे में अपने विचार दिए। विश्वविद्यालय की प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा, पूर्व कुलपति डॉक्टर जे वी देसाई, नवनियुक्त कुलपति डॉक्टर अरुण गर्ग, कुलसचिव डॉक्टर राजीव रतन ने इसकी सराहना करते हुए कहा की समय समय पर इस प्रकार के व्याख्यान करना जरूरी है क्योंकि इससे विद्यार्थियों में बीमारियों को लेकर ज्ञान बढ़ता है। डॉक्टर कुणाल गांधी ने दिमाग से संबंधित सामान्य बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा की सिर में दर्द को भी हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा की हम सिर दर्द को हल्के में लेते हुए उसका कारण जाने बिना ही दर्द की दवा ले लेते है जोकि बहुत हानिकारक हो सकता है। इसलिए सिर दर्द का कारण जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह रक्तचाप के बढ़ने, माइग्रेन के होने और बहुत सारे अन्य कारणों से हो सकता है। उन्होंने दौरे की बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा की अपने दैनिक दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करके और योग करके इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने दिल से संबंधित बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यत दिल के दौरे के बारे में बात की और बताया की यह क्या है, इसके लक्षण क्या हैं, इसको कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया की दिल के दौरे में हम प्राथमिक चिकित्सा के रूप में क्या करना चाहिए और कैसे करना चाहिए। उन्होंने कहा की छाती का दर्द को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए और अगर छाती में दर्द होता है तो हमें क्या करना चाहिए। इस अवसर पर फार्मास्यूटिकल साइंसेज और एलाइड हेल्थ साइंसेज के सभी विद्यार्थी शिक्षक गण सहित उपस्थित रहे।