फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने शाहपुर कलां में शहीद चन्द्रशेखर आजाद के नाम से स्टेडियम का नाम रखने पर हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल एवं पृथला विधायक पं. टेकचंद शर्मा का आभार जताया और उनको भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया। उन्होंने शहीद चन्द्रशेखर आजाद भारत की धरोहर है और हमें उसे संजोकर रखना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार नित नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वो तेजस्वी एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं और नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यों को विस्तारित कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में अनेक आयाम स्थापित किए हैं, जिससे ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ा है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के ओजस्वी स्वरूप की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जहां प्रदेश के उद्योग जगत को चार चांद लग गए हैं, वहीं उनकी अलग हटके कार्य करने की प्रणाली से सभी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि उनका हर एक कॉन्सेप्ट अलग होता है, जो लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ जाता है। गांव शाहपुर कलां में स्टेडियम के निर्माण में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक टेकचन्द शर्मा की भूमिका अति सराहनीय रही, जिससे लोगों को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के नाम से स्टेडियम मिला। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली के साथ पं. एल आर शर्मा, बंटी, तेजपाल शर्मा, मोहित, ललित बघौला, ललित पाराशर, सुभाष देवली, शिव कुमार, कृष्णा, राजीव, वेदपाल एवं सोमदत्त आदि उनके साथ मौजूद थे।
Related Posts
प्रदेश की 3 दर्जन से ज्यादा बेटियों जींद में निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया
जींद(विनोद वैष्णव ) | विभिन्न सामाजिक संस्थाओं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा, शाईनिंग स्टार्स फांऊडेशन हरियाणा, महात्मा गांधी शिक्षा एवं…
लिंग्याज कैंपस में होने जा रहा है “इनोवेशन फेयर-2K23”
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-डु-बी यूनिवर्सिटी) में “इनोवेशन फेयर-2K23” एक दिवसीय मेगा इवेंट का आयोजन होने जा…
फौगाट स्कूल के कार्तिक का राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग में हुआ चयन
( विनोद वैष्णव )|बल्लबगढ़ राजीव कॉलोनी समयपुर रोड स्थित फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र खिलाडी…