फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। सभी सामाजिक संगठनों ने रेप पीडि़ता अंकुर को न्याय दिलाने के लिए बी.के. चौक से नीलम चौक फरीदाबाद में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की कि रेप पीडि़ता अंकुर को न्याय मिले तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। रेप पीडि़ता का जेठ शेखर, पति अंकुर कुमार व ससुर राजकुमार रेप में संलिप्त हैं। वहीं पीडि़ता का कहना है कि केस वापस लेने के लिए उसे जान से मारने की धमकी तथा परिवार को भी खत्म कर देने की धमकी दी जा रही हैं। आरोपियों का थाने में आना-जाना लगता रहता है तथा आरोपी पक्ष कहते हैं कि हमारी पुलिस प्रशासन में जान-पहचान है हमारी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए अमरजीत रंधावा, सोनिया शर्मा, गीता मौर्य, राजवती, आराधना शर्मा, गुडिया, तन्नु, बबली, सुषमा, मन्जु, प्रिया, बाबा रामकेवल, ए के शर्मा, सुरेन्द्र खोरीवाल, मनीष शर्मा, राजेन्दर सैनी, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष युवा सचिन तंवर, जिलाध्यक्ष सुदेश ओबराय, सरदार मंजीत सिंह आदि सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने पीडि़ता अंकुर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।
Related Posts
लन्दन से लौटने पर शिक्षाविद सतीश फौगाट को किया विधायक एवं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने अभिनंदित
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद, सै. 12 के सिटी मॉल में स्थित ब्रू एन्ड बैरल रेस्टरो में आयोजित अभिनन्दन समारोह में…
वार्ड न 29 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद भाटी ने नगर निगम कर्मचारीयो को ट्रैकसुट दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
वार्ड न 29 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद भाटी ने नगर निगम कर्मचारीयो को ट्रैकसुट दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की…
Anti Ragging Drive नामक शीर्षक पर संभाषण दिया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजकीय महाविद्यालय तिगांव में District Legal Services Authority फरीदाबाद के सोजन्य से Legal Literacy Cell…