जी. बी. एन. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी की प्रधानाचार्या निशा शर्मा जी को आई. आई. एच. एम. की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रधानाचार्या के ख़िताब से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका कार्य सराहनीय है। श्रीमती निशा शर्मा जी उच्च व्यक्तित्व की धनी है। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए है। प्रधानाचार्या जी हमेशा विद्यार्थियों को आगे आने के लिए प्रेरित करती है। इन्होंने अपने ज्ञान और समर्पण के माध्यम से अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन को आकार दिया है। इन्होंने शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नाम कमाया है। इन्हें आई. आई. एच. एम. द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस ख़िताब के पीछे इनका अथक प्रयास और समर्पण है।
