फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में कक्षा छठी, नौंवीं व ग्यारहवीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही निःशुल्क साईकिल योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2017-18 के लिए स्थानीय सैक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय प्रांगण में आगामी चार से छः मार्च 2018 तक तीन दिवसीय साईकिल खरीद मेले का आयोजन किया जायेगा।जिला शिक्षा अधिकारी सतिन्दर कौर ने बताया कि मेले में इस योजना के तहत साईकिल प्राप्त करने के लिए आने वाले प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को 20 इंची साईकिल के लिए 2525 रूपये तथा 22 इंची साईकिल के लिए 2725 रूपये की निर्धारित राशि उसके बैंक खाते में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में अधिकृत व रजिस्टर्ड साईकिल विक्रेता भी साईकिलों के माॅडल व कैटलाॅग सहित भाग लेने के लिए आमन्त्रित किए गए हैं। सतिन्दर कौर ने सभी सम्बन्धित योग्य व इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे इस मेले में पहुंच कर निःशुल्क साईकिल प्राप्त करके योजना का लाभ उठायें।
Related Posts
परमपद प्राप्ति हेतु प्रणववाचक मूल मंत्र आद् अक्षर की महत्ता
( विनोद वैष्णव )| यज्ञ उत्सव के तृतीय दिवस ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने सत्संग में उपस्थित सजनों…
फायर सेफ्टी और फायर मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
( विनोद वैष्णव ) | मंझावली स्थित जेबी नॉलेज पार्क में फायर सेफ्टी और फायर मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला…
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया बैसाखी महोत्सव
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस0 जी0 एम0 नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी बड़े हर्ष व उल्लास से…