फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। शहर की राजीव कालोनी वार्ड नंबर एक के सैकड़ों लोग विलख रहे हैं। कल प्रशासन ने अचानक बिना किसी नोटिस के कई घरों को ढहा दिया और कई लोगों को जमकर पीटा गया। ये लोग यहाँ लगभग 30 सालों से छोटे छोटे घर बनाकर रह रहे थे। प्रशासन ने इन्हे घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं दिया। कई घरों में रहने वाले स्कूली बच्चों की परीक्षा चल रही थी जिनके कॉपी किताब भी टूटे घरों में दफन कर दिए गए। ये बच्चे भी अपने परिजन के साथ सिसक रहे हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा के सुपुत्र मुनेश शर्मा ने भाजपा को घेरते हुए स्थानीय विधायक को भी जमकर घेरा और कहा उनके दलालों ने इन गरीबों पर कहर बरसाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि गरीबों को घर देंगे और उनके समर्थक विधायक नागेंद्र भड़ाना अपने दलालों से मिल गरीबों को उजाड़ रहे हैं उन्हें पिटवा रहे हैं।
Related Posts
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया ग्रीन डे
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में ग्रीन-डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने…
दीपक तिजोरी ने दी ‘इंक्रेडिबल्स 2’ में बॉब पार्र को आवाज
( विनोद वैष्णव )| डिज्नी ने ‘इनक्रेडिबल्स’ का पहला फ्रेंचाइजी वर्ष 2004 में जारी किया था, जिसके हिंदी संस्करण को शाहरुख खान ने बॉबपार्र की आवाज में डब किया था। अब डिज्नी ने इसकी दूसरी फ्रैंचाइजी जारी की है। पहले संस्करण में जहां बॉब पार्र का रहस्यगुप्त था, वह दूसरे संस्करण में अब बाहर आ चुका है। इस दूसरे संस्करण में दीपक तिजोरी ने बाॅब पार्र की आवाज को डब कियाहै, जबकि एलिस्टिगर्ल को काजोल ने अपनी आवाज दी है। जैसा कि कहावत है कि एक अभिनेता हमेशा एक अभिनेता ही होता है, यह बात दीपक तिजोरी पर भी चरितार्थ होता है,क्योंकि दीपक तिजोरी को बहुत जल्द लोग संजय दत्त के छोटे भाई की भूमिका में आनेवाली फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर3’ में देखेंगे, जो राहुल मित्रा द्वारा निर्मित एवं राजू चड्ढा द्वारा प्रस्तुत होगी। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27जुलाई को रिलीज होगी।
65वें राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 में डीसी मॉडल के छात्र हरजीत चंदीला ने शानदार प्रदर्शन किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले 65वें राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 मैं हरियाणा की…