गांव सीही में एसडीएम फरीदाबाद शिखा आंतिल HCS द्वारा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में मतदाता शपथ दिलाई गई

Posted by: | Posted on: 3 weeks ago

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : गांव सीही में एसडीएम फरीदाबाद शिखा आंतिल HCS द्वारा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में मतदाता शपथ दिलाई गई। करीब 160 महिलाओ को शपथ दिलवाई गयी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुशीला सिंह के साथ अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मोके पर एसडीएम शिखा आंतिल ने सभी महिलाओ को संबोधित भी किया एवं सभी को वोट का महत्त्व भी समझाया।

एसडीएम शिखा आंतिल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर अधिकार के पीछे कर्तव्य भी जुड़ा होता है, इसलिए हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहना होगा। जिससे देशहित में अपना अमूल्य मत देकर देश के विकास में अपनी महती भूमिका निभायी जा सके। सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *