डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में 19 अप्रैल को ठोस कचरा प्रबंधन पर होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन

Posted by: | Posted on: 2 weeks ago

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में 19 अप्रैल को ‘ठोस कचरा प्रबंधन : टिकाऊ पर्यावरण के लिए विकासात्मक रणनीतियां’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा | उच्च शिक्षा निदेशालय से स्वीकृत इस सम्मलेन का आयोजन जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स व कॉमर्स विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा |

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजय वंती ने बताया कि राष्ट्रिय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर बहुत सारे प्रयास किये जा रहे हैं और ये प्रयास कितने सार्थक साबित हो रहे हैं ये जानना अभी बाकी है | वर्तमान हालत में ठोस कचरा प्रबंधन एक बड़ी समस्या बना हुआ है और इससे पर्यावरणीय समस्यायें भी बढ़ रही हैं | शहर-दर-शहर बढ़ते कचरे के पहाड़ चिंता का विषय हैं | इस सम्मलेन में ऐसे ही विषयों को लक्षित वर्तमान प्रयासों की शुरुआत, उपलब्धियों व उनके कार्यान्वयन में शामिल खामियों का समीक्षत्मक अध्ययन किया जायेगा | साथ ही भविष्य में इन प्रयासों में क्या सुधार, समावेशन व निराकरण एक स्वस्थ पर्यावरण निर्माण के लिए किया जाना चाहिए जैसे सुझावों को भी समझा जायेगा |

इस सम्मलेन की संयोजिका डॉ. अर्चना भाटिया ने बताया कि हमारे पास एक सौ पचास से ज्यादा शोधपत्र पंजीकरण आ चुके हैं | इसके लिए सम्मलेन को नौ तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया है जिसमें देशभर से शामिल सभी शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे | विदेशों से शामिल शोधार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे | इस सम्मलेन में देशभर के विश्विद्यालयों व विभिन्न संस्थानों से जुड़े विषय विशेषज्ञ भी अपनी राय शोधार्थियों, विद्यार्थियों व मीडिया के समक्ष रखेंगे | अन्य इच्छुक शोधार्थी जो इस सम्मलेन से जुड़ना चाहते हैं वे भी अपना पंजीकरण उसी समय करवा सकते हैं |





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *