( विनोद वैष्णव ) | मार्च के महीने में रिलीज होने वाली “बागी 2” वसंत ऋतु की सबसे बड़ी फिल्म है। इस साल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म “बागी 2” के साथ वसंत ऋतु का महीना ओर भी ज़्यादा सुहावना होगा। इस साल कई फिल्मों ने हमारा मनोरंजन किया लेकिन वसंत ऋतु के सुहाने मौसम में रिलीज होने वाली “बागी 2″ सबसे बड़ी फिल्म है।फ़िल्म के दूसरे भाग में एक्शन का डोज़ भी डबल होगा और ऐसे में एक असली रिबेल की तरह, टाइगर इन सभी स्टंट को निभाते हुए नज़र आ रहे है। जिसकी एक झलक हमें फ़िल्म के ट्रेलर और पोस्टर में बखूबी देखने मिली और परिणामस्वरूप देश की जनता बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतेज़ार कर रही है।साजिद नाडियाडवाला की इस बिग बजट फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएगी।”बागी 2” 2014 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है। ऐसे में घोषणा के साथ ही, सभी बेसब्री से इस फ़िल्म का इंतेज़ार कर रही है।फ़िल्म बागी 2 में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बाघी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
Related Posts
नोएडा में हुआ ‘गुलशन कुमार फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया का उद्घाटन
( विनोद वैष्णव ) | प्रख्यात म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के संस्थापक एवं ‘म्यूजिक मुगल’ के नाम से प्रख्यात दिवंगत गुलशन…
यामी गौतम ने निर्माता के साथ ‘बत्ती गुल मीट चालू’ की यात्रा शुरू की!
Vinod Vaishnav |यामी गौतम ने ‘बत्ती गुल मीट चालू’ के साथ 2018 की दमदार शुरुवात कर दी है।घोषणा के कुछ…
लिंग्याज विद्यापीठ के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘जेस्ट-2019’ जज्बा का आगाज का उद्घाटन में फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| लिंग्याज विद्यापीठ में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम ‘जेस्ट-2019’ जज्बा का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि फिल्म…