डी. ए. वी. शताब्दी कॉलेज के पर्यटन विभाग ने हिमाचल प्रदेश पर पीपीटी प्रतियोगिता

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : फरीदाबाद स्थित डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज के पर्यटन विभाग ने कॉलेज के IQAC कक्ष में विभागीय स्तर पर पीपीटी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पर्यटन विभाग के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर अपने मार्च माह के दौरे के दौरान किए गए शोध कार्य और अनुभव प्रस्तुत किए।

छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला और पर्यटन के स्थानीय समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की। यह दौरा पर्यटन पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें छात्र विभिन्न स्थलों पर जाकर गहन अध्ययन करते हैं। छात्रों ने होटल उद्योग, परिवहन क्षेत्र, यात्रा एजेंसियों, स्थानीय निवासियों और सरकारी कार्यालयों से डेटा एकत्रित किया, जिसका उपयोग करके उन्होंने अपने क्षेत्रीय अध्ययन रिपोर्ट तैयार की।

प्रतियोगिता में 15 छात्रों ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रमुख बिंदुओं जैसे कि यात्रा कार्यक्रम, प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सुविधाएं, स्थलों की पौराणिक और ऐतिहासिक जानकारी, हाल के वर्षों का पर्यटन आंकड़ा, और उनके अवलोकन, समस्याएं व सुझावों पर चर्चा की।

कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की और अपने भाषण में छात्रों को प्रश्नावली डिज़ाइन और अनुसंधान के सैंपल साइज पर अधिक ध्यान देने का सुझाव दिया।

डॉ. अंकिता मोहिंद्रा और डॉ. नीरज सिंह जी ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई और छात्रों को उनके प्रस्तुतीकरण के बाद महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस आयोजन का सफल नेतृत्व पर्यटन विभाग के प्रमुख श्री अमित कुमार ने किया, जबकि आयोजन समिति में श्री. मनजीत सिंह, सुश्री हिमांशी और सुश्री शरयू ने उनका सहयोग किया। इस प्रतियोगिता के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *