फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर विधायक ललित नागर ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा प्रभारी कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और ऐसे कई कार्यकर्ता उदाहरण है, जो अपनी मेहनत के बल पर आज पार्टी में शीर्ष मुकाम पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। विधायक ललित नागर की नियुक्ति से पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं का कहना है कि फरीदाबाद में ललित नागर की इस नियुक्ति से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करके कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाने का काम करेंगे।
Related Posts
थ्रोम्बोलिसिस तकनीक से मेट्रो अस्पताल में 400 स्ट्रोक मरीजों को मिला नया जीवन : डा. रोहित गुप्ता
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । वल्र्ड स्ट्रोक डे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-16ए स्थित मेट्रो अस्पताल में एक जागरुकता सेमिनार का…
डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में ‘एक्यूप्रेशर थेरेपी’ पर जागरूकता शिविर
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : वाणिज्य विभाग (एसएफएस) ने वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी और उपाध्यायरत्न 108 ज्ञानसागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग…
सतयुग दर्शन विद्यालय ने आयोजित किया दिमाग़ी विकास के विभिन्न चरणों की ज्ञानात्मक स्थितियों पर आधारित वर्चुअल कार्यक्रम
आज दिनांक 28-5-2021 को सतयुग दर्शन विद्यालय की तरफ से दो वर्चुअल वेबिनार आयोजित किए गए।एक जूनियर वर्ग के छात्रों…