फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से फरीदाबाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी ने एक स्वर से पार्टी हाईकमान के लिए निर्णय की सराहना की है। आज बल्लभगढ़-मोहना रोड स्थित कार्यालय पर कुमारी शारदा राठौर का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। शारदा राठौर ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्पक्षता से निभाते हुए संगठन को मजबूत करके बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उनकी नियुक्ति पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह नियुक्ति सही समय पर की गई है और इसके सार्थक परिणाम पार्टी को आने वाले दिनों में देखने को मिलेेंगे।
Related Posts
लिंगायज विद्यापीठ में “विकासशील सोच कौशल” पर कार्यशाला-सह-इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| लिंगायज विद्यापीठ, फरीदाबाद के स्कूल ऑफ एजुकेशन ने 28 जनवरी 2019 को “डेवलपिंग थिंकिंग स्किल्स” पर…
आयशर विद्यालय सैक्टर 46में पी प्राइमरी द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | आयशर विद्यालय सेक्टर 46 फरीदाबाद में वार्षिक उत्सव आयोजन किया गया ।जहां प्री नर्सरी…
कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह की टीम द्वारा फरीदाबाद में कोरोना से लड़ रहे इस महामारी में दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का सिलसिला लगातार जारी है
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह की टीम द्वारा फरीदाबाद में कोरोना से लड़ रहे इस…