फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2075 की शुभकामनाएं देते हुए जिमखाना क्लब में नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया। विपुल गोयल ने कहा कि 15 अप्रैल तक कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय से भारतीय नववर्ष का कैलेंडर ले सकता है। उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति के रक्षा के लिए भारतीय नववर्ष और परम्पराओं मनाना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि भारतीय नववर्ष ही सही मायनों में प्राकृतिक रूप से नववर्ष का शुभारंभ है क्योंकि इन्ही दिनों में हर तरफ खुशियों का आगमन होता है। उन्होने कहा कि भारतीय नववर्ष की सबसे खास बात ये है कि इसकी शुरूआत ही महिला शक्ति के संदेश के साथ होती है और नवरात्र में हम जगत जननी के सभी रूपों की आराधना करते हैं। उन्होने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि हम अंग्रेजी नववर्ष की भांति हिंदु नववर्ष को नहीं मनाते | विपुल गोयल ने लोगों से कहा कि घरों के बाहर रंगोली मनाएं, घरों में दीप जलाएं और धूमधाम से नववर्ष का स्वागत करें | उन्होने सभी से न्यू इंडिया के निर्माण में योगदान देने की भी अपील की।विपुल गोयल ने कहा कि हिंदुत्व एक जीवन शैली है और इसी पर चलते हुए हम हिंदुस्तान को हम फिर से विश्व गुरू बना सकते हैं। विपुल गोयल ने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर हमें नववर्ष पर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जीवन जीने का संकल्प लेना होगा तभी हम एक नए भारत का निर्माण कर पाएंगे।विपुल गोयल ने कहा कि मां वसुधा के जन्म पर हम भारतीय नववर्ष मनाते हैं तो पेड़ पौधों से बढ़कर धरती मां के लिए कोई तोहफा नहीं है,इसीलिए नववर्ष के शुभारंभ पर धरती मां को हरियाली के रंग का तोहफा दें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Posts
भाजपा नेता राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा स्थित गांव सदपुरा में लोगों की समस्याएं सुनी
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। ‘चलो गांव की ओरÓ के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा स्थित…
कांग्रेस के 60 सालों के विकास पर भारी है भाजपा का 5 साल का विकास : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
5 शहरों में सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | -सौ फीसदी रहा मानव रचना स्कूलों का परीक्षा परिणाम -12वीं कक्षा में मानव रचना सेक्टर-14…