फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): फरीदाबाद विधानसभा के सभी पार्कों में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी है और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से पार्कों को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी का संकल्प है। यह विचार युवा बीजेपी नेता अमन गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती में व्यक्त किए जहां उन्होंने 10 लाख की लागत से अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ किया। अंबेडकर पार्क के फुटपाथ पर नई टाइलें लगाने के साथ साथ ग्रेनाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने अमन गोयल का भव्य स्वागत किया। अमन गोयल ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद में बिजली,पानी, सड़क, सीवर सभी समस्याएं दूर करने के लिए लगातार कार्य जारी है और कुल 180 करोड़ के कार्य अगले 1 साल में पूरे हो जाएंगे और क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी । उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पार्कों को हरा-भरा करने के साथ-साथ ओपन जिम लगवाने का भी काम कर रही है लेकिन पार्कों के रखरखाव के लिए स्थानीय निवासियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। अमन गोयल ने कहा कि अंबेडकर पार्क में भी अगले 15 दिन के भीतर ओपन जिम लगाने का कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद तभी बन पाएगा जब यहां के पार्क स्मार्ट होंगे। इसके लिए उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की भी अपील की। इस मौके पर फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी , डॉ भीमराव अंबेडकर युवा संगठन के प्रधान पुनीत गौतम, राजेंद्र प्रसाद भारती, राजेश गौतम, गौतम चौहान रणजीत चौहान, देवराज सागर, शिवकुमार, पतराम सागर, देशराज, विजय कुमार, रोशन लाल ,जय नारायण गुप्ता, पवन कुमार, पुनीत, उमेश, लोकेश, प्रवीण जाटव, ललित आजाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Posts
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की ’एंटी टोबैको’…
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल का फरीदाबाद आने पर सुरेन्द्र शर्मा ने किया स्वागत
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): फरीदाबाद में भव्य सम्मान समारोह में आये प्रोफेसर गणेशीलाल का अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के…
लिंग्याज में व्हीलचेयर क्रिकेट फ्रेंडली मैच रविवार को
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। लिंग्याज विद्यापीठ द्वारा आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट फ्रेंडली मैच आगामी 23 अगस्त रविवार को विद्यापीठ के प्रांगण में…