फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | :- नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की एक सूची जारी हुई है जिसमें पार्टी ने हरियाणा राज्य के फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए लगभग दो दर्जन स्टार प्रचारक नियुक्त किए हैं इनमें महिलाओं में केवल एक नेत्री ने अपना स्थान बनाया है।पराग शर्मा को अकेली महिला स्टार प्रचारक बनाया गया है। उनके राजनितिक कद का अंदाज़ा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में भी वह एकमात्र महिला प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं।आज की राजनीति में युवा और शिक्षित होने का पूर्ण लाभ मिलता नज़र आता है।
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए बल्लबगढ़ से कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी पराग शर्मा को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया
