डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में संगीत थाप पर थिरकते मनाया लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में लोहड़ी पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया | महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित इस पर्व के लिए रंग -बिरंगी पतंगों, गुब्बारों, झालरों, आदि से सजाया गया | महाविद्यालय स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. अर्चना सिंघल ने प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार की तरफ से सभी शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों को इस पावन पर्व की शुभकामनायें दीं |

डॉ. सिंघल व प्रोग्राम कन्वीनर डॉ. वलेरिया सेठी ने मिलकर पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर उसमें रेवड़ी व मूंगफली अर्पित की | सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी पवित्र अग्नि में आहुति दी | इसके बाद सभी ने पवित्र अग्नि की परिक्रमा करते हुए मंगलकामना की | | डॉ. मीनाक्षी कौशिक व मैडम रंजूबाला ने लोहड़ी गाई व टप्पे सुनाये | सभी ने पंजाबी संगीत की थाप पर जमकर नृत्य किया। हिंदी विभाग सहायक प्राध्यापक डॉ. योगेश शर्मा ने हरियाणवी रागणियां गाकर माहौल जोशीला बना दिया | सभी ने इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *