डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एनएसएस से राहुल कॉलोनी एन .आई .टी-3, फरीदाबाद तक गूंजा “हर घर तिरंगा” का संदेश

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद की एनएसएस (बॉयज एवं गर्ल्स यूनिट) द्वारा राहुल कॉलोनी में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य, डॉ. नरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके प्रोत्साहन से स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा और उन्होंने देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुँचाया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. जितेंद्र धुल, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस बॉयज यूनिट एवं सुश्री कविता शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस गर्ल्स यूनिट के मार्गदर्शन में किया गया। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *