( विनोद वैष्णव )|‘स्माइल इंडिया’ का ‘गिफ्ट ए स्माइल 2018’ कार्यक्रम पिछले दिनों एयरपोर्ट होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्था के सोलह वर्षों के क्रियाकलापों एवं गतिविधियों दर्पण बना, जिसके जरिये बताया गया कि कैसे वर्ष 2002 से वर्ष 2017 तक संस्था की गतिविधियों के साथ इसके सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुई। बता दें कि डॉ. सुशांत उमरे (‘स्माइल इंडिया’ के ट्रस्टी) और उनकी बेटी डॉ. इशिता उमरे (‘स्माइल इंडिया’ की निदेशक) भारत में अपनी तरह का पहला एक गैर सरकारी दंत चिकित्सा संगठन चलाते हैं, जिसमें आधुनिक दंत चिकित्सा सहायता के साथ वंचित लोगों की सेवा किया जाता है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग हस्तियां उपस्थित हुईं, जिनमें उस्ताद शुजात खान, सुपरमॉडल सोनालिका सहाय, लक्ष्मी राणा, फिटनेस प्रशिक्षक अनूस चैहान, वेस्णा जैकब और ब्लॉसम कोचर, उनकी बेटी सामन्था कोचर आदि शामिल थे। इन लोगों ने वर्तमान दुनिया में आपकी मुस्कुराहट कैसे महत्वपूर्ण है, के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने दर्शकों के साथ एक सुपरहिट ‘मुस्कुराहट प्रतियोगिता’ को भी जज किया।इस कार्यक्रम में सलाम बलाक ट्रस्ट के बच्चों की ओर से ‘मरीज मस्त, डेंटिस्ट पस्त’ नामक संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें प्रख्यात गायिका शुभा मुदगल और उनके बैंड आदित्य बलानी, गौरव बलानी, श्रीजन महाजन, अनिल चावला और ऑडियो इंजीनियर नितिन जोशी के द्वारा एक शानदार संगीत प्रदर्शन ‘एलिक्जिर’ का प्रदर्शन भी किया गया। बता दें कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के निजी दंत चिकित्सक डॉ. सुशांत उमरे उत्तर भारत के एक प्रख्यात कॉस्मेटिक डेंटिस्ट हैं और 35 वर्षों से ‘एस्थेटिक डेंटिस्ट्री’ पर काम कर रहे हैं, जबकि डॉ. सुशांत उमरे के की बेटी डॉ. इशिता उमरे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उल्लेखनीय है कि ‘स्माइल इंडिया’ एक ऐसा संगठन है, जो वंचित जनता के लिए नवीनतम और सस्ती दंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने और भविष्य के युवा दंत चिकित्सकों को समुदाय सेवा का अनुभव हासिल करने और दंत चिकित्सा के गुर सीखने का अवसर प्रदान करता है।
Related Posts
मेड इजी प्री स्कूल की शिक्षक अनामिका छाबरा ने बेस्ट ट्रेडिशनल कौस्टुम “मिसज इंडिया क्वीन ऑफ़ सब्सटांस’19” जीता
दिल्ली ( विनोद वैष्णव ) | “मिसज इंडिया क्वीन ऑफ़ सब्सटांस ,2019 ” प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में दिल्ली की…
यूनिबॉक्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट लांच होगी 29 जुलाई को :- दुष्यंत सहगल
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि यूनिबॉक्स के नाम से एक फैशन शो…
बडख़ल के सरकारी स्कृूल में सितम्बर माह में जन्मी बच्चियों का जन्मदिन मनाया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : परिवहन आयुक्त चंडीगढ़ के कैलेंडर के आधार पर उपायुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त कम…