बल्लभगढ़ ( विनोद वैष्णव )। अंतर्राष्ट्रीय शूटर निशानेबाज अनमोल जैन का शुक्रवार को अपने शहर बल्लभगढ़ पहुंचने पर शहरवासियों ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार अभिवादन किया। अनमोल ने मार्च में मलेशिया में आयोजित वल्र्ड यूनिवर्सटी शूटिंग चैम्पियशनशिप व आस्ट्रेलिया में आयोजित जूनियर वल्र्ड कप में 10 मीटर एयरपिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में तीन गोल्ड, एक सिल्वर व एक कॉस्य पदक हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को शहर पहुंचने पर हाइवे स्थित अंबिका रेस्टोरेंट पर शहर के व्यापारियों सहित सैकड़ों लोगों ने पदक विजेता अनमोल जैन का जोरदार अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा व चेयरमैन धनेश अदलखा सहितव्यापारी नेता प्रेम खट्टर, संजय खट्टर सहित पार्षद दीपक चौधरी, ज्योति छाबड़ा, आर.डी.गुप्ता, अशोक मंगला, संजय खट्टर, श्याम लाल छाबड़ा,देशराज हंस, रमेश छावड़ा, वेद सपरा, विजय आर्य, विजय विरमानी, प्रहलाद छाबरा,भगवान दास, राजू गोयल, सोहन लाल कथूरिया,अशोक अरोडा, संजय हंस आदि ने अनमोल जैन का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंजाबी सेवा समिति की ओर से स्मृति चिंह भेट कर अनमोल का सम्मान किया गया। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब की ओर से अनमोल को स्मृति व नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts
मानव रचना शिक्षण संस्थान में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विश्वस्तरीय अल्टीमेट खो खो प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ:-अमित भल्ला
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| हमेशा से ही मानव रचना शिक्षण संस्थान में खेल को बढ़ावा दिया जाता है, और यही वहज…
ब्ल्यू एंजिल्स ग्लोबल स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। चार्मवुड दयालबाग स्थित ब्लू एंजिल्स ग्लोबल स्कूल ने वार्षिक उत्सव का आयोजन काफी धूमधाम से…
जीबीएन इंटर स्कूल ताइकवांडों एवं सेल्फ डिफेंस स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। जीबीएन इंटर स्कूल ताइकवांडों एवं सेल्फ डिफेंस स्पोर्टस मीट 2०18- 19 का जीबीएन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल…