फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |गांव दयालपुर के एसआरवी हुड्डा (सौरभ) को बचपन से ही म्यूजिक का शोक है। यही कारण है कि उन्होंने बीटैक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगिंग में अपना नाम कमाने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। एसआरवी हुड्डा ने 3 अप्रैल को अपना नया गाना ‘बुलट वाली सीट’ यू ट्यूब पर रिलीज किया है।एसआरवी हुड्डा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पंजाबी गाने सुनने और गाने का शोक है। तभी से इस क्षेत्र में नाम कमाने की ललक लगी हुई है। कॉलेज में बीटैक की पढ़ाई करने के दौरान ही मैंने इस दिशा में अपने प्रयास शुरू कर दिए। पिछले साल मेरा गाना ‘नॉकआउट’ मार्केट में आया था। मेरा यह गाना मूविंग फ्रेम प्रोडेक्शन के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। गाना काफी चला था और इसके काफी अच्छे फीडबैक मिले थे। सिंगिंग से अपने इसी जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए मैंने एक नया गाना तैयार किया है। मूविंग फ्रेम प्रोडक्शन के साथ मिलकर मैंने ‘बुलट वाली सीट’ नाम से गाना तैयार किया है। इस गाने कै बोल नवू बैअंस ने लीखे है ओर वीडियो में खुश्याल सिंह कालीरमन और प्रियंका खत्री एक्ट कर रहें हैं, जिसे शशांक गुप्ता द्वारा डॉयरेक्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका नया गाना 3 अप्रैल को मूविंग फ्रेम प्रोडेक्शन के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है ।
Related Posts
फिल्म यू टयूबर फरीदाबाद में फिल्म का ऑडिशन
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )|ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली हिन्दी व भोजपुरी फिल्म का निशुल्क ऑडि़शन फरीदाबाद में आगामी…
जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल दिल्ली NCR की जानी मानी टैरो कार्ड रीडर पूजा ए भंडारी से
मेष:- आप अपने सहयोगियों के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन अपने सहकर्मियों के लिए म्यूजिकल इवनिंग आयोजित करने का…
पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ‘मानव शान सम्मान से अलंकृत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली को रिदम ग्रुप ऑफ…