भाकियू के साथ किसानों की लड़ाई में कूंदे अन्ना हजारे

Posted by: | Posted on: April 25, 2018

 

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। केन्द्र और हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। वर्ष 2014 में चुनावों से पहले बीजेपी के नेताओं ने पूरे देश के किसानों से जो वायदे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। यह किसानों के साथ वायदा खिलाफी है। यदि अब ाी सरकार नहीं जागी, और किसानों की मांगे नहीं मानी, तो पूरे देश का किसान मिलकर ााजपा के खिलाफ सडकों पर उतरेगा।भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अ बावता ने उक्त शब्द यहां सैक्टर-19 में आयोजित हुई हरियाणा प्रदेशस्तरीय किसान सभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने कहा समाजसेवी अन्ना हजारे ने भाकियू के साथ मिलकर किसानों की लडाई को मजबूत करने का ऐलान किया है। अब भाकियू पूरे देश में जहां ाी किसानों का आंदोलन होगा अन्ना हजारे उनके साथ होंगे। उन्होने कहा जल्द प्रदेश के 21 जिलों का किसान प्रतिनिधि मंडल मु यमंत्री मनोहर लाल से 31 मई को चण्डीगढ़ जाकर मिलेगा, और किसानों की जायज मांगों को रखेगा, और यदि सरकार ने यूनियन के नेताओं से मुलाकात करने में आनाकानी की तो 10 से 12 मई तक हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में यूनियन भाजपा के खिलाफ आर-पार की लडाई का ऐलान कर देगी।अ बावता ने कहा भाकियू किसान हितों में कई बार अपनी इन मांगों को रख चुकी है जिसे पूरे देश के सैकडों किसान संगठनों ने माना हैं। इन मांगों में प्रमुख रूप से पूरे देश के किसान का कर्जा माफ हो। स्वामी नाथन आयोग का गठन हो। देश के किसान को 5 हजार रूपए पेशन मिले। किसान के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिले। खराब हुई फसल का मुआवजा 40 हजार प्रति ऐकड मिले। किसानों को बिजली, टयूबवैल कनैक्शन निशुल्क मिले। अबावता ने कहा प्रधानमंत्री देश को गर्त में ले जाने का काम कर रहे हंै। उन्होने कभी इस देश की जनता और किसानों से प्यार नहीं किया, इसीलिए वह गरीब, मजदूर और कमेरे वर्ग के लिए कुछ नहीं कर रहे। वह युवाओं को पकोडे बेचने की सलाह देते हैं जो युवाओ के लिए निराशा की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ मदारी बनकर जनता को मूर्ख बनाकर ठगने का काम किया है। उन्होने कहा मोदी किसान विरोधी हैं, इसलिए उन्होने केवल चंद उद्योगपतियों को देश की पूरी संपत्ति का मालिक बना दिया है। उन्होने कहा देश में किसानों की हालत पहले से ज्यादा खराब है, आत्म हत्याएं रूकी नहीं हैं और किसानों की फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा है।प्रदेशस्तरीय किसान बैठक में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दहिया ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर मामले में फेल है। किसान पहले से ज्यादा दुखी है। इस अवसर पर ााकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह बाजवा, पंजाब के अध्यक्ष सतनाम ङ्क्षसह बेहरू, दिल्ली अध्यक्ष सुरेश छिल्लर, महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी मेहता, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष ठाकुर राजकुमार छांयसा, पूर्व चेयरमैन सुनील भाटी, राजकुमार तौमर, मानसिंह डागर राष्ट्रीय प्रवक्ता, ललित त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार सिंह भाटी, डॉ. वीरेन्द्र भाटी, दशरथ सिंह, प्रदेश सचिव नफेसिंह, स्वामी कटारिया, पलवल अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, पानीपत से आनंद सिंह, करनाल से दलजीत सिंह मट्टू, गुरूग्राम से पुष्पा धनखड़, कुरूक्षेत्र से बलबिन्द्र ङ्क्षसह, अ बाला से कुलबंत सिंह, कैथल से सुखदेव सिंह, झझर से प्रताप सिंह, रोहतक से अतरसिंह, रिवाडी से भजनलाल युवा नेता प्रवीण चौधरी सहित 21 जिलों के किसानों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ कुरूक्षेत्र में विशाल महापंचायत करने का ऐलान किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *