( विनोद वैष्णव )| फैशन की दुनिया से आकर एक्टिंग में छा जाना बहुत बड़ी बात होती है और यही कारनाम किया है खुशाली कुमार ने, जिनका म्यूजिक वीडियो चारों ओर धूम मचा रहा है। इसी कड़ी में शामिल हो गया है उनका नया गाना ‘रात कमाल है’। गुरु रंधावा के साथ लीड भूमिका वाला उनका यह नया गाना यूट्यूब पर विश्व चार्टबस्टर साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने में उनकी हॉट इमेज और उभर कर सामने आ रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खुशाली कुमार, जो शकीरा और जस्टिन बीबर के म्यूजिक वीडियोज को डिजाइन कर चुकी हैं, उन्होंने अपने भी इस नए गाने के म्यूजिक वीडियो में खुद को डिजाइन किया है। बातचीत में खुशाली ने अपने इस बदले हुए रूप और फिटनेस के पीछे के कुछ गुप्त कारकों का खुलासा किया। खुशाली ने कहा, ‘योग का नियमित अभ्यास निश्चित रूप से मेरी फिटनेस के पीछे का मुख्य कारण है। मैं हर दिन कम से कम एक घंटे सूर्यनमस्कर करती हूं, जो मुझे हमेशा सकारात्मक रखता है। सभी परिस्थितियों में सकारात्मक रहना आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है।’बता दें कि अभिनय के अलावा प्रतिभावान खुशाली कुमार ने फैशन के क्षेत्र में भी बेहतरीन सफलता हासिल की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सिंगिंग मेगास्टार शकीरा के अलावा दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक लीन रिम्स, कारमेन इलेक्ट्रा, स्पाइस गर्ल मेलानी बी और जस्टिन बीबर के म्यूजिक वीडियोज ‘वेट फॉर ए मिनट’ के लिए भी फैशन डिजाइन किया है। भारत सरकार की महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से भी उनके काम को भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
Related Posts
लन्दन से लौटने पर शिक्षाविद सतीश फौगाट को किया विधायक एवं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने अभिनंदित
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद, सै. 12 के सिटी मॉल में स्थित ब्रू एन्ड बैरल रेस्टरो में आयोजित अभिनन्दन समारोह में…
‘संजू’ की कहानी सबसे रोमांचक : राजकुमार हिरानी
( विनोद वैष्णव )| ऐसा कहा जाता है कि बुरा विकल्प, अच्छी कहानियाँ बनाने में मददगार होता है। और यह…
फ़रीदाबाद में फिर लगेगा फिल्मों का मेला, बड़ी हस्तियाँ भी करेंगी शिरकत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|फ़रीदाबाद का नाम अब फिल्मी दुनिया के लिए नया नहीं है । क्योंकि ना सिर्फ यहाँ के…