( विनोद वैष्णव )|जहां एक और अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर सालो से राजनैतिक रोटियां सेकी जा रहीं वही प्रेम और श्री राम भक्ति का परचम फैलती शहर की एक रामलीला कमेटी ने रामलीला भवन के मुख्य द्वार पर श्री राम जानकी सहित हनुमान जी की भव्य मूर्ति व सुंदर गुम्बद का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है । कमेटी के महासचिव सौरभ कुमार का कहना है कि यह मंच अभी तक हमारे लिए पूजनीय था परन्तु अब इसके मुख्य द्वार पर राम और सीता जी के विराजमान होने से राह चलता भी द्वार पर सर झुका कर जाएगा और 67 वर्ष पुरानी यह श्री राम की लीला स्थली और भी पूजनीय हो जाएगी।विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1 फरीदाबाद स्थित, शहर की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक है जिसे बुज़ुर्गों ने पाकिस्तान से हिंदुस्तान आकर धर्म और आस्था के संरक्षण हेतु आरम्भ किया था। पिछले 67 वर्षों से यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीवन लीला का बड़े ही सुन्दर ढंग से मंचन किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता राम में ओर जन सेवा में विश्वास रखने वाले हैं और लीला मंचन के अलावा समय समय पर रक्त दान शिविर, कन्या विवाह में सहयोग, आर्थिक असहाय बच्चों की पढ़ाई में मदद करते आये हैं। आज इन्होंने लीला की इस पावन स्थली को आस्था का केंद्र बना कर इसकी शोभा दुगनी करदी। कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर ने बताया कि इसमें करीब 4 लाख रुपये का खर्चा होने का अनुमान है। मूर्ति के कारीगर कलकत्ता से आकर पिछले 2 महीने से मूर्ति को आकार दे रहें हैं। इसके बाद इनमे रंग भरने के लिए मथुरा से कारीगर बुलवाये जाएंगे और इस वर्ष की रामलीला से पूर्व यह दरबार तैयार मिलेगा।
Related Posts
बल्लभगढ़ के लिए बदलाव का प्रतीक बनेगी परिवर्तन यात्रा – पराग शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा की सियासी भूमि में जैसे जैसे लोक सभा चुनावों की तिथि नज़दीक आ रही…
भारतीय जनता पार्टी भिवाड़ी कार्यालय पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 68 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
पूर्व सभापति संदीप दायमा जी ने डॉक्टर साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और सर्व समाज के लिए उनके…
कमांडो संदीप कुमार का आज उनके पैतृक गांव अटाली में सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| सेना की पैराटेन कमांडो स्पेशल फोर्स में तैनात नायक संदीप कुमार के पार्थिव शरीर का…