फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): नगर निगम सभागार में एडीसी डांस कम्पनी द्वारा समर फंक का आयोजन किया गया । जिसके मुख्यातिथि के रूप में रावल ग्रुप के चैयरमेन सी बी रावल मौजूद थे। इस अवसर पर कराटे मास्टर गंगेश तिवारी , एडीसी डांस कम्पनी के डायरेक्टर असलम सेफी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काट कर की। समर फंक में सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोहो लिया। तालियों की गड़गड़हट से नगर निगम सभागार गूंज उठा। इस अवसर पर रावल ग्रुप के चैयरमेन सी बी रावल ने कहाकि सभी प्रतिभागी की प्रतिभा कबीले तारीफ है मुझे नहीं लगता कि आज का बच्चा, युवा, जवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ते है अपना ही नहीं बल्कि अपने माँ बाप का नाम भी रोशन करते है। आज मुझे ख़ुशी है की फरीदाबाद में भी ऐसी प्रतिभा है की जो आगे जाकर फरीदाबाद का नाम रोशन कर सकती है ये प्रतिभा एडीसी डांस कम्पनी के सभी प्रतिभागियों में है। एडीसी डांस कम्पनी के डायरेक्टर असलम सेफी की जितनी तारीफ की जाये वो भी कम है उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इतना अच्छे से सिखाया है वो भी कुछ ही समय में। इस अवसर पर कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने भी सभी प्रतिभागियों की सराहना कि और कहाकि यही बच्चे देश का भविष्य है जो अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करते है और अपनी पहचान बनाते है। आंत में रावल ग्रुप के चैयरमेन सी बी रावल , एडीसी डांस कम्पनी के डायरेक्टर असलम सेफी , कराटे मास्टर गंगेश तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Related Posts
संजू पोस्टर: राजकुमार हिरानी ने अनुष्का शर्मा का दिया परिचय
( विनोद वैष्णव )| राजकुमार हिरानी की फ़िल्म संजू के ट्रेलर को देखने का उत्साह आखिरी चरम पर है, और…
तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | बच्चे देश का भविष्य है और इन्हें सही सलामत एवं इनकी बेहतर परवरिश करना जरूरी…
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा वसुन्धरा परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गयी
( विनोद वैष्णव )| सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा मानवता विषय पर ५ वर्ष से १२ वर्ष की आयु के बच्चों…