फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। बल्लभगढ़ विधानसभा स्थित चावला कालोनी में आज पार्षद दीपक चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मु�य रूप से जितेन्द्र भडाना, संंस्थापक सेव अरावली, प्रवेश मलिक मिशन जागृति, एसडीओ अमरजीत बीसला, प्रधान धर्मसिंह रावत, पूर्व डीएसपी रामकिशन शर्मा, हैरम सिंह कपासिया, जयभगवान पण्डत, प्रदीप लोहिया, ईश्वर सिंह, सतबीर वर्मा, बी डी शर्मा सहित अन्य ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वृक्ष लगाये। इस मौके पर पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और हमें केवल वृक्ष लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उस वृक्ष का पालन पोषण भी बच्चो की तरह करना चाहिए समय पर खाद्य समय पर पानी सहित उसकी देखभाल करें ताकि वह बड़ा होकर एक वट वृक्ष का रूप धारण कर हमे लाभ पहुंचाये। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन वृक्षो की रक्षा के लिए भी प्रयासरत रहना होगा और इन्हे काटने से बचाना होगा बल्कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों केा जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है और बल्लभगढ को इस कदर वृक्षो से परिपूर्ण कर दिया जायेगा यह क्षेत्र सबसे अधिक हरियाली वाला बने एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में हम पूरी तरह से कार्यरत रहेंगे।
Related Posts
अग्रवाल समाज ने विधायक नरेंदर गुप्ता को हरियाणा मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड के लिए दिए 5 लाख 11 हजार का चेक
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अग्रवाल समाज समाज सेवा में हमेशा…
MCD के चुनावो को देखते हुए मनोज स्वामी को भारतीय जनता पार्टी ने सोपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली (विनोद वैष्णव) : मनोज स्वामी को भारतीय जनता पार्टी करोल बाग जिला का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेश कुमार…
सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा संचालित सतयुग दर्शन संगीत कला – केंद्र 5 E -19 ,फरीदाबाद के द्वारा 6 मई शाम को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया
सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा संचालित सतयुग दर्शन संगीत कला – केंद्र 5 E -19 ,फरीदाबाद के द्वारा 6 मई…