फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हुडा के जूनियर सिविल इंजीनियर पद के लिए पिछले माह 10 अप्रैल को हुई परीक्षा में आये एक सवाल 75 के तीसरे व चौथे विकल्प को लेकर जो कि सीधे सीधे ब्रहाम्णों पर कटाक्ष करता है जिससे ब्रहा्रमण समाज आहत हुआ है और वह इस कार्य में संलिप्त अधिकारियों व शिक्षकों को बर्खास्त करने की मांग करता है यह बात ब्रहा्रम्ण नेता मुकेश शर्मा ने प्रैस को जारी विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रश्रपत्र देेकर अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है और एक समाज को सरकार के खिलाफ बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि हमें सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि वह इस कार्य को करने वाले अधिकारियों सहित चेयरमैन पर अवश्य ही ठोस कदम उठाकर उन पर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रहा्रम्ण समाज का सदैव समाजहित व देशहित के कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इसके लिए ब्रहा्रमण समाज को जाना भी जाता है और ऐसे में इस तरह का कार्य करना वाकई में समाज को ठेस पहुंचाने का कार्य है। उन्होने कहा कि इस तरह का कार्य पूरी तरह से गलत है और इस तरह का प्रश्र परीक्षा में लाना पूरी तरह से ब्रहाम्णों का अपमान है जिसे सहन नहीं किया जायेगा और हमारी मांग है इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री संज्ञान लें ओर बोर्ड के चेयरमैन को तुंरत प्रभाव से बर्खास्त किया जाये। मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार जांच कराये ओर प्रश्रपत्र में ऐसे सवाल डालने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि यह ब्रहाम्ण समाज आहत हुआ है और जातिगत टिप्पणी कर भाईचारे को बिगाडने का प्रयास किया गया है।
Related Posts
बल्लभगढ़ बस अड्डïे को एक मल्टीमॉडल ट्रांजिट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा
चण्डीगढ़( विनोद वैष्णव )| हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के…
‘लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा’ को सफल बनाने हेतु भाजयुमों जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | आज सीही गांव के संत सूरदास स्मारक में युवा मोर्चा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक…
अपनों ने ठुकराया तो सात समंदर पार के दंपति ने अपनाया
पंचकूला ( विनोद वैष्णव ) | अपनों ने ठुकराया लेकिन सात समंदर पार के इटली निवासी दंपति ने अपनाया। 2…