( विनोद वैष्णव )| भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा द्वारा प्रति वर्ष 8 मई को विष्व रैडक्रास दिवस के रुप मे मना कर रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनान्ट को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते है। इस वर्ष भी आज भारतीय रैडक्रास सोसायटी की हरियाणा राज्य शाखा द्वारा गुरुग्राम स्थित किंगडम आफ ड्ीम मे विष्व रैडक्रास दिवस मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महामहिम राज्यपाल प्रौ0 कप्तान सिहं सोलंकी ने रैडक्रास सोसायटी के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनान्ट को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस अवसर पर पूरे हरियाणा प्रदेष की सभी जिलों की रैडक्रास शाखाओं द्वारा प्रदर्षनी लगायी गयी जिसमें जिला फरीदाबाद की रैडक्रास सोसायटी फरीदाबाद ने भी भाग लिया एवं उपायुक्त अतुल कुमार के दिषा निर्देषन मे चलाये जा रहे प्रौजेक्टोे एंव गतिविधियों की प्रदर्षनी लगायी गयी जिसे महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा देखकर सराहा गया एवं 1 लाख रुपये की राषि का चैक प्रथम पुरुस्कार के रुप मे अपने कर कमलों से दिया गया।इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी की हरियाणा राज्य शाखा द्वारा जिला फरीदाबाद की रैडक्रास सोसायटी को माननीय राज्यपाल के करकमलों से एक एम्बुलैंस प्रदान की गयी जिसे उपायुक्त महोदय की ओर से फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने प्राप्त की |उपायुक्त महोदय अतुल कुमार ने जिला रैडक्रास सोसायटी फरीदाबाद की इस कामयाबी पर रैडक्रास की पुरी टीम को बधाई देते हुये कहा कि वे भविष्य मे भी इस प्रकार के कार्य करेगी तथा रैडक्रास की गतिविधियों को आम जनता को तक पहुचायेगी एवं जिला रैडक्रास मे आने वाले सभी असहाय एवं जरुरत मंद व्यक्तियों की सहायता करेगी।
Related Posts
डांसर सपना चौधरी फरीदाबाद में प्रंशसको का दिल जीतने 21 अप्रैल को आएगी
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ): हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी फरीदाबाद में अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीतने आ…
आगामी चुनाव में हार के डर से बोकलाहट में विधायक नीरज शर्मा को घोटाला नजर आने लगा है – :मुकेश डागर पार्षद प्रतिनिधि
एनआईटी विधानसभा के विधायक नीरज शर्मा ने वार्ड नंबर 1 सेक्टर 56 के शमशान घाट में घोटाले का आरोप लगाया…
आयशर विद्यालय फरीदाबाद में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|आयशर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण…