फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में आगामी vx मई को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सतबीर डागर व आर टू एफ मॉर्शल ऑर्ट एकेड़मी फरीदाबाद के जनरल सैक्ट्री विपिन कुमार करेगें। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आर टू एफ मॉर्शल ऑर्ट एकेड़मी के डायरेक्टर दुष्यंत सैनी और शीतो रयु कराटे स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया हरियाणा के जनरल सैक्ट्री दिवाकर सैनी की देखरेख में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी बढ़ा दे रहा है। स्कूल में छात्र व छात्राओं को मॉर्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि जरूरत पडऩे पर विद्यार्थी किसी की मदद कर सकें। उन्होंने बताया कि आज के युग में छात्राओं को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कत्र्वय का निर्वाह कर रहा है। स्कूल में बच्चों के सर्वोगिंक विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Related Posts
स्नेह विद्या निकेतन हमेशा से शिक्षा का जोर शोर से प्रचार कर रहा है :- बिंदू दारा सिंह (फिल्म अभिनेता )
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज और राष्ट्र उन्नति कर सकता है। शिक्षा के साथ-साथ हमें…
किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण सेमीनार में मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल बागपुर के खिलाड़ी लेंगे भाग
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| 6 से 9 जनवरी तक अंगुल, ओड़िसा में आयोजित होने वाले “वाको इण्डिया राष्ट्रीय म्यूजिकल फॉर्म्स…
प्रथम KHELO INDIA प्रतिस्पर्धा में द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब फरीदाबाद के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ
( विनोद वैष्णव )|प्रथम KHELO INDIA प्रतिस्पर्धा में द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब फरीदाबाद के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमे हर्ष…