पलवल( विनोद वैष्णव ) । मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को साढ़े 38 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन किया। श्री मंगला ने पैट मोहल्ला में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास किया । इसके उपरांत उन्होंने जवाहर नगर कैम्प कालोनी , में लगभग 17 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सत्यनारायण मंदिर वाली गली का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव रोनिजा में लगभग साढ़े 11 लाख रूपये की लागत से बनाई गई चौपाल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह चौपाल बहुत सुन्दर बनी है,ऐसी चौपाल अन्य जगह भी बननी चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।सबका साथ सबका विकास इसी सोच के साथ सरकार योजना बनाकर विकास कार्यों को अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा क्रिर्यान्वित हो रही योजनाओं से प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास से प्रदेश का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास करवाने के लिए सरकार कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पलवल जिला के विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आडे नहीं आने दी जाएगी।इस अवसर पर उनके साथ पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पार्षद रन्नू भड़ाना, पार्षद मंगल, लव कुमार धींगडा, प्रवीन ग्रोवर, मोहित गोयल, महेश, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, रामी, दिनेश भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Related Posts
नोटिस के माध्यम से दुष्यंत-दिग्विजय को दबाना चाहते हैं कुछ लोग :-नैना चौटाला
घरौंडा ( विनोद वैष्णव ) । दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले पांच वर्षों…
फरीदाबाद जिला परिषद वार्ड नं 3 से भावी उम्मीदवार टीकाराम शर्मा से संपादक विनोद वैष्णव की खास बातचीत
जीवन परिचय :- टीकाराम शर्मा गांव खेड़ी कला के स्थायी निवासी हे | राजनीतिक विरासत कुछ नहीं है हमारे पास…
दीक्षा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भूगोल, गणित को लेकर एक ऐसी प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। । दीक्षा पब्लिक स्कूल सूर्या विहार सेहतपूर सैक्टर 91 के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,…