2019 में भाजपा का परचम लहराना है इसके लिए हम सभी को और तेजी से कार्य करने है :-गोपाल शर्मा

Posted by: | Posted on: June 2, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन सैक्टर 9 स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार बोहरा, मीडिया सह प्रभारी दीपक मोहन, आईटी सैल जिला प्रभारी अमित आहूजा सहित मण्डल अध्यक्ष व सभी जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि आगामी 2019 में भाजपा का परचम लहराना है इसके लिए हम सभी को और तेजी से कार्य करने है और जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि 9 जून से 11 जून तक बूथो पर विशेष संपर्क अभियान चलाये जाये। प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रमुख कम से कम 50 लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के साथ जोडे और उन्हें भाजपा की नीतियों से भली भांति अवगत कराये। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ आगामी 11 जून तक बुद्धिजीवी, साहित्यकार और कलाकार सम्मेलनो का आयोजन भी करवाया जाना है जिसके लि उन्होंने दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनो में केद्र की उन 15 योजनाओं के बारे में विचाार विमर्श किया जायेगा जिनके लागू होने से आमजन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहाकि आगामी 7 व 8 जून को ेयुवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही बाईक रैली को भी सफल बनाने का आव्हान किया।
शर्मा ने कहाकि प्रत्येक पदाधिकारी को पांच बूथ पर विशेष संपर्क अभियान चलाना चाहिए ताकि भाजपा को और अधिक मजबूती मिल सके। जिसमें मंडल कार्यकारिणी के सदस्य भी उनके संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और प्रचार सामग्री बांटेंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये विपक्ष के हमलो का जवाब देने के लिए ऐसे अभियान लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक चलते रहेंगे जिसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह सेे तैयार रहे।
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाये और एक बार फिर देश को स्वच्छ, ईमानदार भाजपा सरकार का शासन दे ताकि देश व प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों से बचाया जा सके।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *