( विनोद वैष्णव )|सुपरस्टार सलमान खान और मिका सिंह एक बार फिर एक साथ रंग जमाते हुए नज़र आएंगे। सलमान खान संगीत के धुरंधर के संग रेस 3 के नवीनतम गीत “पार्टी चले ऑन” के साथ साल का पार्टी नंबर पेश करने के लिए तैयार है।यह सुपर-हिट जोड़ी इससे पहले भी कई चार्टबस्टर गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है जिन्हें सुनकर आज भी जनता अपने पैर थिरकाने से खुद को रोक नहीं पाती।ढिंका चिका (रेडी), देसी बीट (बॉडीगार्ड), जुमे की रात (किक) और आज की पार्टी (बजरंगी भाईजान) जैसे गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, सलमान खान और मिका सिंह अब रेस 3 के पार्टी चले ऑन के साथ एक बार फिर सबको अपनी धुन पर झूमने पर मजबूर करते हुए नज़र आएंगे।एक्शन फ्रेंचाइजी प्रत्येक फिल्म के साथ चार्टबस्टर पार्टी गाने देने के लिए जानी जाती है, वही अब तीसरी किस्त में संगीत के धुरंधर मीका सिंह की मौजूदगी ने इसका स्तर एक पायदान ऊपर कर दिया है।इस गाने में फ़िल्म के सभी कलाकार एक क्लब में पार्टी नंबर पर थिरकते हुए दिखाई आएंगे।विकी और हार्दिक द्वारा रचित, ‘पार्टी चले ऑन’ को मिका सिंह और यूलिया वंतूर ने अपनी खूबसूरत आवाज़ से नवाज़ा है।रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे। थाईलैंड, अबू धाबी और मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन दृश्य बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।ईद के अवसर को चिह्नित करते हुए, रेस 3 एक्शन, पारिवारिक नाटक, सस्पेंस, रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी।फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Related Posts
मुंबई की स्लम से प्रभावित हुई “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” की टीम!
मुंबई( विनोद वैष्णव )|राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” की अधिकतम शूटिंग मुंबई के स्लम में…
बाल कल्याण ही हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य- कृष्ण ढुल
चंडीगढ़ (विनोद वैष्णव ) |हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण…
सोन्दर्य प्रतियोगिता जीत कर वार्षिनी वर्मा और नीरज मलिक ने फरीदाबाद का नाम किया रोशन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | । पंजाबी फैडरेशन व बेटी बचाओ अभियान के अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा ने मिस और मिसेज हरियाणा…