फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक शानदार आयोजन में संस्था के मुख्य संरक्षक बलजीत आदित्य ने भारत कॉलोनी की सुनीता नागर को उनके पिछले कई वर्षों के सामाजिक कार्यो को देखते हुए भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।मुख्य संरक्षक बलजीत आदित्य ने एक समारोह मे सुनीता नागर को नियुक्ति पत्र देकर संस्था को नई दिशा देने एवं महिला शक्ति को इससे जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिया।पिछले कुछ वर्षों में अन्य संगठनो में किये बेहतर कार्य और उनके सघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनीता नागर के मनोनित होने पर संगठन के तमाम लोगों ने बधाई दी है।सुनीता ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा व् ईमानदारी से निर्वाहन करेंगी। इस अवसर पर पार्षद नरेश नम्बरदार भी विशेष अथिति के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर रेखा, ममता, सुमित्रा ,रश्मि ,लक्ष्मी ,मंजू ,अनीता, अनुष्का, रानी,अनीता नागर, मंजू चंदीला, सुमेश , अनिल सिरोहिया संजय, रोहित, राजकुमार गौड़, इत्यादि उपस्थित थे।
Related Posts
भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं पर मंत्री के सुरक्षा कर्मियों का अभद्र अशोभनीय : ममता भड़ाना
फरीदाबाद( vinod vaishnav )। सेक्टर-48 में सोसायटी के सामने स्थित शराब के ठेके को हटवाने को लेकर संस्कार फाउंडेशन संस्था…
रावल इंस्टिट्यूशंस के बी.एड. के छात्रों के स्कूल टीचिंग प्रैक्टिस का समापन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : रावल इंस्टिट्यूशंस का मुख्य उद्देश्य छात्र अध्यापकों में शिक्षण की गुणवत्ता को विकसित करके राष्ट्र के…
कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली विभाग से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता नीरज दलाल को ज्ञापन सौपा
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )| कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अघोषित…