फरीदाबाद,( विनोद वैष्णव ): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज की छात्रा आशलेषा शर्मा का टेक्निकल स्टूडेंट प्रोग्राम CERNमें चयन हुआ है। आशलेषा शर्मा मकैनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा हैं। CERN न्यूक्लियर रिसर्च की यूरोपियन संस्थान है और पूरे विश्व की सबसे बड़ी न्यूक्लियर और पार्टिकल फिजिक्स लैब है। आशलेषा को हर महीने दो लाख चौबीस हजार रुपए का स्टाइपेंड और यात्रा का खर्चा दिया जाएगा। छात्रा का चयन विश्वभर के 30 सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से हुआ है। भारत में से पाँच बच्चों का चयन हुआ है जिनमें तीन आईआईटी, एक बीएचयू और एक मानव रचना की छात्रा है।आशलेषा को बधाई देते हुए MRIIRS के डीन अकैडमिक्स डॉ. नरेश ग्रोवर ने कहा कि, यह आशलेषा की मेहनत का फल कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। हमें गर्व है कि वह विदेश में देश के साथ-साथ मानव रचना का नाम भी रोशन करेंगी।
Related Posts
कृष्णा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
सोहना ( विनोद वैष्णव ) | लाला खेड़ली इस्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया…
लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलबध करवाना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य : धर्मबीर भड़ाना
मानव अधिकार सहायता संघ की महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने समर्थकों सहित थामा आप का दामनफरीदाबाद। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली…
बीजेपी का दलित व छात्र विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है – कृष्ण अत्री
फ़रीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। एनएसयूआई फ़रीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके…