भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा की बैठक की गयी :-ऊषा प्रियदर्शनी

Posted by: | Posted on: December 19, 2017

फरीदाबाद Vinod Vaishnav । भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा की एक बैठक पृथला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष  ऊषा प्रियदर्शनी ने शिरकत की एवं बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सोहनपाल छौकर ने की। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने दोनो ही अतिथियों का फूलो का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर बहन ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि गुजरात व हिमाचल में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता सच्चाई, ईमानदारी से चलने वाली भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ दिन पर दिन बढता जा रहा है और जनता उसको पूरा सहयोग कर रही है जिसके लिए समस्त भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रशंसा के योग्य है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह किया और उसी का प्रतिफल है कि आज देश प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है जनता इन विकास कार्यो से संतुष्ट है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने कहा कि ओबीसी मोर्चा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बताये हुए दिशा निर्देशों पर चलकर हम सभी को पार्टी को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर मनोज बालियान, विकास सहित अन्य ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *