फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ): बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्षों से ही मानव जीवन सम्भव है। वृक्ष ही धरती का श्रृंगार हैं। प्रदूषण समाप्त करने के लिए वृक्षों की अहम् भूमिका है। इसलिए हमें वृक्षारोपण कर वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना चाहिए। यह बात पार्षद वीर सिंह नैन ने जवाहर काॅलोनी स्थित शिव पार्क में न्यू लाइट सी. सै. स्कूल के बच्चों द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कही। इस अवसर पर बच्चों सहित मौजूद काॅलोनी के गणमान्य लोगों ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया। नैन ने कहा कि आज के आधुनिकीकरण के कारण वातावरण में बदलाव आया है। कारखानों औा रासायनिकों से वायु व जल में प्रदूषण की सम्भावनाएं बढ़ी हैं। जिससें लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चलाएं और लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राजीव बत्रा ने बताया कि पार्क में 101 पौधे लगाए गए हैं तथा ये अभियान अभी जारी रहेगा। ताकि क्षेत्र को हरियाली युक्त बनाया जा सके।
Related Posts
टैगोर के 28 छात्रोंका 90 प्रतिशत से अधिकअंक लेकर सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्षन
( विनोद वैष्णव )| JEE Mains की परीक्षा में शानदार प्रदर्षन के बाद आज घोशित सी.बी.एस.ई. बारहवीं के परीक्षा परिणामों…
स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोचा
स्पेशल सेल सेक्टर 85 निरीक्षक राजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने फरीदाबाद शहर में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम…
कैनाज डांस ऑफ सोल द्वारा आयोजित नृत्यशाला का समापन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। ग्रीष्म कालीन नृत्यशाला का समापन आज पूरे धूमधाम से व सफलतापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर…