फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ): केरल में लाखों लोग बाढ़ के कारण आज मुसीबत में है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मदद को हाथ आगे आ रहे हैं । हरियाणा वासी भी केरल के भाइयों और बहनों के साथ है और हर सक्षम व्यक्ति को प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में केरलवासियों का साथ देना चाहिए। यह विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 15 में केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री के ट्रकों को रवाना करते हुए व्यक्त किए । उद्योगपति एचके बतरा ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार खाने के पैकेट दान किए हैं और इस खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के भी सभी सदस्यों ने 1 महीने की सेलरी केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेट की है उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा में पूरा भारत एकजुट हो जाता है और बाढ़ की त्रासदी में हरियाणा वासी भी केरल निवासियों के साथ हैं। विपुल गोयल ने कहा कि सभी सक्षम लोगों को इस भयंकर त्रासदी के वक्त में केरल के निवासियों का साथ देना चाहिए। वही उद्योगपति एच के बत्रा ने कहा कि चाहे हम व्यवसाय कहीं भी करते हैं लेकिन देश के लिए अपनी जिम्मेदारी को सबसे पहले रखना चाहिए और इंसानियत के नाते मुसीबत में राष्ट्र सेवा के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए, इसीलिए उन्होंने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए यह खाद्य सामग्री पहुंचाने का फैसला किया है। इस मौके पर बीजेपी की कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, बीजेपी नेता राजेश नागर, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, संजय बत्रा, प्रियंका गर्ग,अरुण बजाज, अशोक सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Posts
फरीदाबाद के विकास के लिए अपने खून का एक-एक कतरा लगाने को तैयार हूँ- विपुल गोयल
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। फ़रीदबाद में शिक्षा और हेल्थ के क्षेत्र में…
कांग्रेस प्रत्यासी आनन्द कौशिक को समाज के सभी वर्गो का भरपूर समर्थन मिल रहा है
फरीदाबाद (vinod vaishnav / deepak sharma ) | बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी आनन्द कौशिक को समाज के सभी…
एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला का खेड़ी रोड पर 36 बिरादरी एकता मंच के बैनर तले हुए स्वागत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला का आज हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया।…